देश

UP Roadways Buses: अब रात में भी चलेंगी यूपी रोडवेज की बसें, 24 घंटे के भीतर विभाग का यूटर्न

UP Roadways Buses: यूपी रोडवेज ने रात 12 बजे के बाद बसों के संचालन नहीं करने का फैसला वापस ले लिया है. अब से बसें 24 घंटे चलाई जाएंगी. कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने मंगलवार को रात 12 बजे के बाद बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया था.

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के गाजियाबाद में क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बुधवार को हेडक्वार्टर ने दोबारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर बसों को 24 घंटे चलाने का फैसला लिया है. यानी अब दोबारा पहले की तरह ही बसों का संचालन होता रहेगा. उन्होंने कहा कि रात आठ बजे के बाद बसों में पर्याप्त यात्री होने के बाद ही बसें चलेंगी.

कोहरा मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर रोक दी जाएंगी बसें

इसके साथ ही, क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर साफ तौर पर बताया गया है कि यात्रा के दौरान सड़क हादसे न हों, ऐसे में घना कोहरा मिलने पर बसों को पास के सुरक्षित स्थान, टोल प्लाजा, होटल, ढाबा, पुलिस चौकी या फिर बस डिपो पर रोक दिया जाए. जिससे यात्री और बसें (UP Roadways Buses: ) दोनों सुरक्षित रहें.

ये भी पढ़ें : UP Roadways: रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी यूपी रोडवेज की बसें, जानिए क्यों लिया गया फैसला

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में देर रात से सुबह तक घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं. जिसको रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम कर रही है.

गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) संजय कुमार ने प्रदेश के अधिकारियों को आदेश दिया था कि कोहरे के कारण हादसे हो रहे हैं, जिसे रोकने के लिए रोडवेज (UP Roadways Buses) की बसें रात में नहीं चलाने का निर्णय लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

11 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago