Adani Group Chairman Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बात की. प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि हमारे लिए परिवार और काम ही हमारी दुनिया है, इसके अलावा कुछ नहीं है.
‘आधारभूत ढांचे के काम में हमारी भूमिका अहम’
गौतम अडानी ने मुंबई में एक बयान में कहा, “आधारभूत ढांचे के काम में अडानी ग्रुप वह काम कर रहा है, जो बड़े-बड़े उद्योग समूह भी नहीं कर पा रहे हैं. जिन कंपनियों का आकार अडानी ग्रुप से बड़ा है, वे भी इस क्षेत्र में अडानी ग्रुप द्वारा किए जा रहे 25% काम के बराबर भी काम नहीं कर रही हैं.” उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ कंपनियां उद्योग में बड़ी हैं, लेकिन आधारभूत ढांचे के काम में अडानी ग्रुप की भूमिका प्रमुख है.
…तो जीवन स्वाभाविक रूप से संतुलित होता है
उन्होंने अपने काम-काज और जीवन संतुलन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आपका कार्य और जीवन संतुलित तब होता है जब आप वह करते हैं जिसे आप पसंद करते हैं.” उनका मानना है कि अगर इंसान अपने पसंदीदा कार्य में लगा होता है तो उसका जीवन स्वाभाविक रूप से संतुलित होता है.
अपने परिवार के बारे में बात करते हुए अडानी ग्रुप के चेयरमैन बोले, “हमारा कामकाज हमारी दुनिया है, इसके अलावा कुछ नहीं है. हमारे बच्चे भी यही देखते हैं और इसी को नोट करते हैं.” उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, “10वीं कक्षा के बाद मेरी बोलने की क्षमता अच्छी नहीं थी, मैं एक छोटे से गांव से आया था. आज जब मैं अपने सफर को देखता हूं, तो लगता है कि मैंने बहुत लंबा रास्ता तय किया है.”
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…