देश

दिल्‍ली में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की पहचान के लिए चल रहा अभियान, रंगपुरी में पकड़े गए विदेशी लोग वापस भेजे जाएंगे

राष्‍ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए अभियान चला रही है. अभियान के तहत पुलिस ने दक्षिणी पश्चिमी जिले के रंगपुरी इलाके से 7 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जहांगीर नाम का शख्स कबाड़ी का काम करता था और परिवार संग यहां पर कुछ महीने पहले रहने के लिए आया था.

यहां के स्थानीय सोनू ने बताया कि यहां एक परिवार रहता था. यह लोग जीवन यापन के लिए कबाड़ का काम करते थे. इन लोगों से हमें काफी परेशानी होती थी. यह सभी बांग्लादेशी थे. इनके पास किसी भी तरह का कोई दस्तावेज नहीं था. जहांगीर नाम के व्यक्ति से हमें काफी परेशानी हो रही थी.

गौरव ने बताया कि वे कुछ द‍िन पहले ही यहां रहने आए थे. नशे का व्यापार करते थे. सभी बांग्लादेशी थे.

संदिग्धों के वोटर आईडी और आधार कार्ड चेक किए

दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों के वोटर आईडी और आधार कार्ड चेक किए गए. इस कार्रवाई के दौरान सात बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया, इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे. सभी को बांग्लादेश भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि यह अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाया गया. साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एएटीएस और जिला लाइन की संयुक्त टीम ने स्थानीय इलाकों और झुग्गी बस्तियों में गहन जांच अभियान चलाया, इसमें वोटर आईडी और आधार कार्ड की जांच की गई.

बांग्लादेशी लोगों को चिन्हित करने की कवायद शुरू

बता दें कि 24 दिसंबर को पुलिस ने दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में चेकिंग की और बांग्लादेशी लोगों को चिन्हित करने की कवायद शुरू की. पुलिस ने इस संबंध में कंचन कुंज मदनपुर खादर इलाके में कई लोगों से पूछताछ की.

यहां बड़ी संख्या में असम और बंगाल के लोग मिले

इस दौरान पुलिस ने कई लोगों के आधार कार्ड और पहचान पत्रों की जांच की. कंचन कुंज मदनपुर खादर में चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने अभियान के तहत कई लोगों से पूछताछ की. इस दौरान बड़ी संख्या में असम और बंगाल के रहने वाले लोग मिले.

  • भारत एक्‍सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

8 seconds ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

19 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

28 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

39 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

47 minutes ago