महाकुंभ 2025

प्रयागराज महाकुम्भ के बाद 2028 में उज्‍जैन में लगेगा कुंभ मेला, योगी सरकार की तैयारियों से सीखेगी मप्र सरकार

योगी सरकार की प्रयागराज महाकुम्भ की महा तैयारियां अन्य प्रदेशों के लिए नज़ीर बन रही हैं. उज्जैन में 2028 में लगने वाले कुम्भ की तैयारियों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अभी से महाकुम्भ 2025 में यूपी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के मॉडल को स्टडी कर रही है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयागराज का दो दिनों का दौरा किया. महाकुम्भ 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट समेत अन्य व्यवस्थाओं को बारीकियों से समझने के लिए दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें एमपी पुलिस ने महाकुम्भ में एआई के इस्तेमाल, साइबर क्राइम से निपटने के मैकेनिज्म आदि की जानकारी ली. उज्जैन के अधिकारियों ने कुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके यूपी पुलिस की तैयारियों को देखा तथा समझा. तरुण कौशिक, पुलिस उपमहानिरीक्षक,एटीएस मध्य प्रदेश ने कहा कि अन्य प्रदेशों की पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस के मॉडल को अपनाना चाहिए. मध्य प्रदेश पुलिस उज्जैन कुम्भ के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय बनाकर काम करेगी.

यूपी पुलिस की तैयारियों को सराहा

सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारियों का एक दल उज्जैन में 2028 में लगने वाले कुम्भ की तैयारियों के मद्देनजर प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए प्रयागराज आया था. इन अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज जनपद में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संबंधित सभी जानकारी साझा की गई है. पुलिस उपमहानिरीक्षक, तरुण कौशिक, एटीएस मध्य प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस तथा प्रयागराज पुलिस की सराहना की गई तथा यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस के आपसी सहयोग से कुम्भ को दिव्य, भव्य के साथ सुरक्षित भी बनाना है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रैफिक को लेकर पिछले करीब 3 साल से की जा रही तैयारियों को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के अधिकारी सभी स्तर के पुलिस कर्मियों के रहने खाने तथा उनकी छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रख रही है, जो सीखने लायक है.

साझा की गईं सुरक्षा संबंधी जानकारियां

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन, उमेश जोगा, पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज नवनीत भसीन, उप पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, उज्जैन एवं सूबेदार यातायात निवेश मालवीय को कानून व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओ के बीच सुरक्षा और सुगमता के कार्यो के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का विभिन्न तरह से इस्तमाल, साइबर क्राइम के ख़तरों से बचाना, जल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था आदि कई तरह की जानकारी दी गईं. मध्य प्रदेश पुलिस से आये हुए अधिकारियों को आईसीसीसी और कुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी कराया गया.

  • भारत एक्सप्रेस
विशाल तलवार

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

58 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

9 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago