देश

रोहिणी आचार्य डोनेट करेंगी अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी, 24 नवंबर को सिंगापुर जाएंगे RJD सुप्रीमो

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी की समस्या से काफी दिनों से जुझ रहें हैं. इसी दौरान लालू पिछले दिनों सिंगापुर गए थे. जहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने को कहा है. सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान करने का निर्णय लिया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछले महीने सिंगापुर गए  लालू यादव को चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान देने को कहा था. लेकिन लालू यादव रोहिणी के इस फैसले के पक्ष में नहीं थे, मगर बाद में रोहिणी  और परिवार के अन्य व्यक्तियों के दबाव के बाद लालू मान गए हैं. बताया जा रहा है कि लालू यादव को किडनी डोनेट करने के लिए दो दर्जन RJD कार्यकर्ता और नेता सामने आए हैं, लेकिन चर्चा है कि वह अपनी बेटी रोहिणी की किडनी ही लेंगे .

मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20-24 नवंबर के बीच फिर सिंगापुर जा सकते हैं. लालू की दूसरी बेटी रोहिणी जो सिंगापुर में रहती है. वह अपने पिता की किडनी के रोगों के लिए बहुत परेशान हैं. उन्होंने ही लालू यादव को सिंगापुर में चिकित्सकों से सलाह लेने के लिए कहा था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है.

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

25 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

44 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago