देश

ऋषिकेश और देहरादून के लिए 547.83 करोड़ रुपए मंजूर, CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार

PM Modi: केंद्र सरकार ने ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग और राजधानी देहरादून में एससीएडीए कार्यों के लिए 547.83 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है’ इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी’

इसके साथ ही सीएम धामी ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया’ उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी’ साथ ही आपदा और मौसम जनित अवरोधों से भी सुरक्षा मिलेगी’ रखरखाव की लागत घटेगी और शहरी सौंदर्य भी बेहतर होगा’

सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पूर्व में किए गए अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग एवं देहरादून में एससीएडीए कार्यों के लिए 547.83 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान करने पर देवभूमिवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार”

डबल इंजन सरकार का दावा

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”यह परियोजना विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है’ अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी, आपदा व मौसम जनित अवरोधों से सुरक्षा मिलेगी, रखरखाव की लागत घटेगी तथा शहरी सौंदर्य भी बेहतर होगा’ हमारी डबल इंजन सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए प्रतिबद्ध है”

इससे पहले सीएम धामी ने अपने आवास पर ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की’ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”शासकीय आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह जनांदोलन आज करोड़ों देशवासियों के भीतर राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है’. प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं’ स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें तथा तिरंगे के संग अपनी तस्वीर लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें”

ये भी पढ़ें: अमेरिका के दबाव में नहीं आएगी सरकार, PM मोदी को मिला किसानों का समर्थन

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

12 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

46 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

53 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

55 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

57 minutes ago