Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका के दबाव में नहीं आएगी सरकार, PM मोदी को मिला किसानों का समर्थन

US tariff on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बीच छत्तीसगढ़ के किसान और व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एकजुट हुए.

farmers Support PM Modi

US tariff on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है’ वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच से यह घोषणा की है कि कृषि प्रधान देश भारत में किसान सर्वोपरि हैं और मैं किसानों के साथ खड़ा हूं’ किसानों का अहित नहीं होने दूंगा’

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भारतीय किसान संघ के साथ-साथ किसान भी पीएम मोदी के समर्थन में हैं’ किसानों का साफ तौर पर कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं’ उन्होंने हमेशा किसानों का साथ दिया है’ हम किसान भी उनके साथ हैं और उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे’

‘सरकार अमेरिका के दबाव में आने वाली नहीं है’

पशुपालक माही साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार अमेरिका के दबाव में आने वाली नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी किसान, पशुपालक और मछुआरों के हितों में फैसला लेते हैं’ पीएम मोदी ने किसानों के उत्‍पादों के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर बाजार उपलब्‍ध कराने के लिए कहा है’ यह सरकार की तरफ से लिया गया बहुत अच्‍छा फैसला है’ केंद्र सरकार कई तरह की किसान हितकारी योजनाएं चला रही है’ आज का हमारा देश पहले जैसा नहीं रहा है’ उन्‍होंने किसानों से एकजुट होकर पीएम के साथ खड़े रहने की अपील की है’

डेयरी संचालक और किसान ढालू साहू ने कहा कि हम डेयरी का संचालन कर जीवनयापन कर रहे हैं’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है, वह बिल्‍कुल गलत है’ प्रधानमंत्री ने देशवासियों के हित में जो फैसला लिया है, वह स्‍वागतयोग्‍य है’

एक अन्य किसान ने कहा कि हम पीएम मोदी के हर फैसला का समर्थन करते हैं और देश का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है’

‘टैरिफ को लेकर बार-बार दी जा रही धमकियां गलत हैं’

व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्‍य उत्तम जैन ने कहा कि अमेरिका की ओर से टैरिफ को लेकर बार-बार दी जा रही धमकियां गलत हैं’ हमारे प्रधानमंत्री मोदी देश और किसानों के हितों को लेकर बेहद चिंतित हैं’ वह भारत के हर नागरिक के हित के लिए काम करते हैं और किसी के आगे नहीं झुकेंगे’

एक अन्‍य युवा किसान ने कहा कि पिछले पांच साल से मछली पालन का काम कर रहा हूं’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ की धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा है, यह देश और किसानों के लिए नुकसान देने वाला है’ पीएम मोदी ने किसानों के हित में फैसला लिया है’

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने दौसा में हुए जानलेवा सड़क हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital