देश

यहूदी और भारत में RSS दोनों…केरल CM पिनाराई विजयन ने दिया विवादित बयान, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने गुरुवार को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 20 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक और कई प्रमुख नेता शामिल हुए. लेकिन इस समारोह के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) का बयान चर्चा में आ गया है.

सीएम का विवादित बयान

कन्नूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विजयन (Pinarayi Vijayan) ने संघ की तुलना इजराइल के यहूदियों (Zionists) से की. उन्होंने कहा, “इजराइल में यहूदी और भारत में RSS दोनों जुड़वां भाई हैं.” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

पीएम मोदी पर निशाना

विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ‘विनम्र सेवक’ बताया. उन्होंने (Pinarayi Vijayan) कहा कि जब ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजा, वीजा शुल्क बढ़ाया और भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाया तब भी पीएम मोदी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. विजयन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इन मुद्दों पर चुप्पी साधी और देशवासियों की भावनाओं की अनदेखी की.

RSS को लेकर क्या कहा?

इससे पहले भी विजयन ने RSS को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि संघ के 100 साल पूरे होने पर विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का सिक्का जारी करना संविधान का अपमान है. उनका कहना था कि यह उस संगठन को वैधता देता है जिसने स्वतंत्रता संग्राम से दूरी बनाए रखी और विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा दिया.

इसे भी पढ़ें-मोदी सरकार देगी बेस्ट डीएम को पुरस्कार, पीएम लोक प्रशासन अवार्ड 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

पीएम मोदी का लेख

वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी ने RSS के शताब्दी वर्ष पर एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने संघ को राष्ट्र निर्माण का प्रेरक बताया और कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य देश का विकास है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago