Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोदी सरकार देगी बेस्ट डीएम को पुरस्कार, पीएम लोक प्रशासन अवार्ड 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च. 1 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो चुका है. ऐसे में 15 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. पुरस्कार में ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि शामिल है.

PM Lok Prashasan Award 2025

PM Lok Prashasan Award 2025: प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. इस अवसर पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला कलेक्टर उपस्थित रहे.

योजना का उद्देश्य और महत्व

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक सुधार को बढ़ावा देना और नए विचारों को लागू करना है. योजना यह सुनिश्चित करेगी कि प्रशासनिक नीतियां सीधे जनता तक पहुंचे. इस पुरस्कार के माध्यम से उन सिविल सेवकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने योजनाओं को लाभार्थियों तक सही तरीके से पहुंचाया.

पुरस्कार पात्रता और मूल्यांकन

पुरस्कारों का मूल्यांकन तीन प्रमुख मापदंडों पर किया जाएगा पहला सुशासन, गुणात्मक और मात्रात्मक. पीएम लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 में सभी जिलों को भागीदारी का मौका मिलेगा. विशेष रूप से आकांक्षी ब्लॉक वाले जिले, जो 331 जिलों में फैले 500 आकांक्षी ब्लॉकों को कवर करते हैं, वे आकांक्षी ब्लॉक श्रेणी में भाग ले सकते हैं.

श्रेणी-I के लिए 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2025 के बीच किए गए कार्यों का मूल्यांकन होगा. जबकि श्रेणी-II और III के लिए समयावधि 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है. कुल 16 पुरस्कार इस वर्ष दिए जाएंगे. चयन की प्रक्रिया में स्क्रीनिंग कमेटी की शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग, विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन और अंतिम रूप से सशक्त समिति की सिफारिश शामिल होगी. पुरस्कारों की अंतिम मंजूरी प्रधानमंत्री द्वारा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार को मिली सौगात, 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

पुरस्कार में दी जाएगी इतनी राशि

इस पुरस्कार में विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र (स्क्रॉल) और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह राशि पुरस्कार प्राप्त जिले या संगठन द्वारा सार्वजनिक कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital