Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप 2025 इस वक्त क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को न सिर्फ ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में हराया बल्कि फाइनल में भी रोमांचक मुकाबले में मात दी. लगातार तीन रविवार को एक ही टीम से हार झेलने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा और मायूसी साफ झलकने लगी.
इसी बीच पाकिस्तान के एक फैन सरफराज का बयान सुर्खियों में आ गया. हार के बाद वह इतना भावुक हो गए कि कैमरे पर कह बैठे- “इंडियंस हमारे बाप हैं.” यह बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और पाकिस्तान में सरफराज को भारी आलोचना झेलनी पड़ी.
अब सरफराज ने पाकिस्तानी यूट्यूबर सलमान सैफ के चैनल पर वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी और माफी मांगी. उन्होंने कहा- “मैं पाकिस्तान की आवाज से माफी मांगता हूं. गलती से मैंने कह दिया था कि इंडियंस हमारे बाप हैं. मैं अपने मुल्क से मोहब्बत करता हूं और क्रिकेट हमारे लिए जुनून है. लेकिन मैच के बाद जज्बात काबू में नहीं रहे और मुंह से गलत बात निकल गई.”
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: ट्रॉफी विवाद में नया मोड़, BCCI और PCB में गरम बहस, ट्रॉफी चोर नकवी ने मांगी माफी
सरफराज ने यह भी खुलासा किया कि इस बयान के बाद उन्हें पाकिस्तान में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि उनकी एक गलती को माफ कर दिया जाए. यूट्यूबर सलमान सैफ ने भी उनका बचाव करते हुए कहा- “भारत-पाकिस्तान का मैच ही ऐसा होता है, हार के गम में इंसान होश खो बैठता है. सरफराज बीमार थे, काम छोड़कर मैच देखने आए थे. गुस्से और दुख में उन्होंने वह शब्द कहे, लेकिन उनका इरादा पाकिस्तान का अपमान करना नहीं था.”
फाइनल मुकाबले के बाद सरफराज का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बेहद कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा था- “हमारा पूरा पाकिस्तान भी मैदान पर उतर जाए तो भी भारत से नहीं जीत सकता. हम उनके जूते के बराबर हैं. इंडिया हमारे बाप थे और रहेंगे.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…