देश

RSS या पार्टी! BJP अध्यक्ष का फैसला कौन करेगा? मोहन भागवत ने कही ‘राज की बात’

Mohan Bhagwat On BJP President Election: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच के संबंधों को लेकर अक्सर बहस चलती रहती है. एक आम धारणा है कि बीजेपी के सारे बड़े फैसले, खासकर पार्टी अध्यक्ष का चयन, संघ ही करता है. अब, आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने इस पर खुलकर बात की है. दिल्ली में एक कार्यक्रम में भागवत ने सीधे तौर संघ और बीजेपी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बीजेपी सरकार चलाने और अपने फैसले लेने में पूरी तरह से स्वतंत्र है. मैं साखा चलाने में एक्सपर्ट हूं उसपर मुझे कोई सलाह दे सकता है.

भाजपा अध्यक्ष के चयन में संघ की भूमिका (Role RSS In BJP President Election)

भाजपा अध्यक्ष के चयन में हो रही देरी पर भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर हम सब कुछ तय कर रहे होते, तो क्या इसमें इतना समय लगता? यह बात साफ तौर पर दर्शाती है कि संघ भाजपा के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है. भागवत ने कहा कि संघ सिर्फ सुझाव दे सकता है, लेकिन भाजपा के निर्णय लेने की प्रक्रिया में कभी हस्तक्षेप नहीं करता.

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत ने बताया US को जवाब देने का तरीका, मान गए इंडियन तो निकल जाएगी ट्रंप की हवा

मतभेद का मतलब झगड़ा नहीं

अपने संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन इसका मतलब झगड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन मुद्दों पर मतभेद स्वाभाविक हैं. उन्होंने कहा कि संघ प्रयोगों की अनुमति देता है और अगर परिणाम अच्छे होते हैं, तो सभी स्वीकार करते हैं. संघ केंद्र और राज्य प्रशासन के साथ अच्छा समन्वय स्थापित करता है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का हो.

अटकलों पर लगाया विराम (Mohan Bhagwat On BJP RSS relationship)

मोहन भागवत का यह बयान उन सभी अटकलों पर विराम लगाता है जो बीजेपी के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही थीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ और भाजपा के बीच गहरा विश्वास है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संघ बीजेपी के फैसलों पर नियंत्रण रखता है. उनका यह बयान बीजेपी नेतृत्व को स्वायत्तता देने की बात पर जोर देता है, और यह भी दिखाता है कि दोनों संगठनों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद होना स्वाभाविक है. हालांकि, भागवत ने जोर देकर कहा कि ऐसे मतभेदों का मतलब झगड़ा नहीं होता, बल्कि यह एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: हर भारतीय के पास डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार? करने होंगे ये 30 प्रहार; यहां देखें लिस्ट

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

8 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

14 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

20 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

50 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

59 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago