देश

RSS Christmas Celebration: ईसाईयों को साधने में जुटा RSS, पहली बार दे रहा है क्रिसमस भोज

RSS Christmas Celebration: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) अब ईसाइयों को साध रहा है. आरएसएस (RSS) पहली बार क्रिसमस भोज का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में कश्मीर से लेकर केरल तक के चर्च प्रमुख शामिल होंगे. भाजपा का मानना है कि चर्च और चर्च प्रमुखों को भी राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना चाहिए.

ईसाई समुदाय भी यही कहता है कि RSS और BJP से दूरी रखना ठीक नहीं है. हालांकि संघ परिवार ने चर्च प्रमुखों को ये बता दिया है कि वे वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा न बनें.

क्रिसमस भोज की मेजबानी करेंगे जॉन बारला

मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला आज मेघालय हाउस में क्रिसमस भोज की मेजबानी करेंगे. इस भोज कार्यक्रम में आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, डॉ. वी के सिंह और राजीव चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इसके अलावा जसपाल सिंह और डॉ. शाहीद अख्तर भी शामिल होंगे. ऐसा पहली बार होगा जब राष्ट्रीय ईसाई मंच की ओर से यूपी और एमपी के चर्च प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जा रहा है.

2024 के तैयारी में जुटी बीजेपी

बीजेपी अभी से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. बीजेपी ने 204 कमजोर सीटों की पहचान की है. इन सीटों को कैसे जीता जाए इसके लिए बीजेपी 28 और 29 दिसंबर को हैदराबाद में रणनीति बनाएगी.

2019 में हारी सीटों पर बीजेपी नजर

बीजेपी ने साल 2019 में हारी 144 लोकसभा सीटों पर रैलियां करने की योजना बना रही है. इस सीटों में से 40 सीटों पर पीएम मोदी बड़ी रैलियां करेंगे. बाकी सीटों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बड़े नेता जनसभाओं के संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें : UP: अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं स्मृति ईरानी- कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान

पसमांदा मुसलमानों पर बीजेपी का दांव

यूपी में मुस्लिम वोटर को सपा अपना वोट बैंक मानती है. लेकिन बीजेपी की नजर अब मुस्लिम मतदाताओं पर है. खास तौर से बीजेपी की नजर पसमांदा मुसलमानों पर है. जिन्हें साधने के लिए बीजेपी कई जगहों पर कार्यक्रम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

10 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

21 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

26 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

28 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

43 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

1 hour ago