एस. जयशंकर, विदेश मंत्री (फाइल फोटो)
S Jaishankar On Press Index: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार 7 मई को प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने देश में प्रेस की आजादी को लेकर कहा कि भारत में प्रेस सबसे ज्यादा स्वतंत्र है. रविवार को वर्ल्ड प्रेस इंडेक्स जारी किया गया. जिसमें भारत की रैंकिंग काफी कम है. विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर हैरानी जताते हुए कहा कि मैं अपने नंबर (प्रेस फ्रीडम इंडेक्स) से हैरान था. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि हमारे पास सबसे बेकाबू प्रेस है. उनका कहना था कि कोई मौलिक रूप से कुछ गलत कर रहा है.
प्रेस इंडेक्स में भारत 161वें नंबर पर
रिपोर्ट्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा प्रकाशित प्रेस फ्रीडम इंडेक्स के अनुसार इस साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता की सूची में भारत 161वें स्थान पर है. वहीं बीते साल 2022 में भारत इसी सूची में 150वें पायदान पर था. भारत की रैंकिंग बीते साल की अपेक्षा 11 पायदान गिरी है.
अफगानिस्तान से भारत की तुलना
सूची में 152वें स्थान पर अफगानिस्तान को रखा गया है. ऐसे में भारत के साथ इसकी तुलना करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि, “अफगानिस्तान में हमसे ज्यादा स्वतंत्र प्रेस बताया गया है. क्या आप कल्पना कर सकते हैं?” उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता इंडेक्स, डेमोक्रेसी इंडेक्स, प्रेस इंडेक्स, ये सब मैं जब देखता हूं तो ये माइंड गेम नजर आता है. वहीं उन्होंने कहा कि ये माइंड गेम खेलने के तरीके हैं कि जिस देश को आप लाइक नहीं करते हैं, उस कंट्री की रैंक को नीचे कर देते हैं.
इसे भी पढ़ें: भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में मदद करने की कोशिश की- बोले विदेश मंत्री जयशंकर
राहुल गांधी को लेकर कही यह बात
वहीं चीन को लेकर कांग्रेस की आलोचना पर भी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता को लेकर उन्होंने कहा कि वह चीनी राजदूत से क्लास ले रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी से कहा था कि उन्हें चीन पर क्लास लेनी चाहिए, लेकिन मुझे पता चला है कि वह चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे हैं.”
भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…
Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…
झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…
बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…
Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…