खेल

IPL 2023: धवन ने जमाया 50वां अर्धशतक, कोलकाता को मिला 180 रनों का टारगेट

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स के शिखर धवन ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पंजाब के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया और लगातार विकेट चटकाए. प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे और लियाम लिविंगस्टोन सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि कप्तान शिखर धवन ने एक छोड़ पर मोर्चा संभाला. धवन ने 47 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली. पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए.

केकेआर की सधी हुई गेंदबाजी

इस मुकाबले में जब भी पंजाब ने आगे निकलने की कोशिश करी केकेआर के गेंदबाजों ने विकेट झटके. हालांकि अंतिम ओवरों में पंजाब ने खूब रन लूटे. कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा को दो सफलताएं मिलीं. कप्तान नीतीश राणा और सुयश शर्मा के हिस्से में एक-एक विकेट आए.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: टीम इंडिया का नया ‘रन मशीन’, गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी

देखिए प्लेइंग-11…

KKR: नीतीश राणा (C), वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, टिम साउदी और कुलवंत खेजरोलिया.

PBKS: शिखर धवन (C), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, राहुल चाहर, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

1 minute ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

39 minutes ago