देश

PM Modi In Sabarmati Ashram: बापू के साबरमती आश्रम का होगा कायाकल्प, PM मोदी ने किया मास्टर प्लान का शुभारंभ, दिखेगा इस रूप में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा किया. वहीं पीएम ने गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ भी किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने महात्मा गांधी आश्रम में पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन भी किया. इस बारे में जानकारी देते हुए यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ”पिछले कई वर्षों से आश्रम में कुछ काम चल रहा था और आश्रमवासियों के परिवार यहीं रहते थे. उनके सहयोग के बिना, यह पुनर्विकास परियोजना संभव नहीं होती. इस पूरी प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहण कानून की कोई जरूरत नहीं पड़ी. आपसी सहयोग, विश्वास और संवाद के माध्यम से हमने एक समाधान ढूंढ लिया.”

आश्रम को नया रूप देने में खर्च होंगे 1200 करोड़ रुपये

आश्रम की पुरानी और नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर पता चलता है बापू का यह आश्रम अब किस रूप में दिखेगा. गुजरात सरकार के अनुसार, आश्रम को संवारने के लिए इस मास्टरप्लान के तहत 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. आश्रम के पांच एकड़ क्षेत्र का दायरा बढ़ाते हुए इसका फैलाव अब 55 एकड़ तक किया जाएगा, वहीं इसमें मौजदूा 36 भवनों का नवीनीकरण भी किया जाएगा.

पीएम ने शेयर किया यह वीडियो

पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी देते हुए एक्स पर एक वीडिया पोस्ट करते हुए लिखा कि “साबरमती आश्रम का जीर्णोद्धार हमारे समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने और उसका जश्न मनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. प्रयास का पैमाना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.” वहीं महात्मा गांधी आश्रम में पीएम मोदी ने एक पौधा भी लगाया.

आश्रम हमेशा से एक अद्भुत ऊर्जा का केंद्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बापू का ये साबरमती आश्रम हमेशा से एक अद्भुत ऊर्जा का केंद्र रहा है. जब भी किसी को यहां आने का अवसर मिलता है, हम बापू की प्रेरणा को अपने भीतर स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं. सत्य और अहिंसा के आदर्श, देश के प्रति समर्पण का संकल्प, गरीबों और वंचितों की सेवा में ईश्वर की सेवा का भाव – साबरमती आश्रम बापू के इन मूल्यों को आज भी जीवित रखता है.”

इसे भी पढें: पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को दिखाई हरी झंडी, कहा- “अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो…”

आज की तारीख इतिहास में खास

आज की तारीख का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “12 मार्च वो ऐतिहासिक तारीख है जब बापू ने आजादी की लड़ाई की दिशा बदल दी और दांडी मार्च इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. आजाद भारत में ये तारीख ऐसे ऐतिहासिक अवसर की शुरुआत की गवाह है. 12 मार्च 2022 को इसी आश्रम से देश ने आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की.”

Rohit Rai

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

41 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago