देश

सचिन पायलट का BJP पर निशाना तो गहलोत सरकार पर बरसा प्यार, कहा- कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बनाने जा रही है सरकार

Sachin Pilot: इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना भी शामिल हैं. इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं. इस बीच कांग्रेस के नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की तारीफ भी की है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी के अंदर सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच विवाद किसी से छिपे नहीं हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए इनमें अब नरमी देखी जा रही है.
राजस्थान के टोंक में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा,”हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर समेत कई राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकारें विफल हो गई हैं. उनके पास कोई मुद्दा बचा ही नहीं हैं.” वहीं, उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है.

Sachin Pilot: टोंक के दो दिवसीय दौरे पर क्या बोले पायलट?

कांग्रेस नेता राजस्थान में अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,”हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर समेत कई राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकारें विफल हो गई हैं. उनके पास कोई मुद्दा बचा ही नहीं हैं.” सचिन पायलट ने दावा किया,”कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सभी चार राज्यों(मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) में अपनी सरकार बनाएगी.”

आपको बता दें कि अभी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तो मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. वहीं तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है.
टोंक के दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट ने वहां कृषि उपज मंडी में मिनी फूड पार्क और अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की उन्नति के लिए काम किया है. मंडी व्यवस्था को मजबूत किया है.

ये भी पढ़ें- कलकत्ता HC के जज की टिप्पणी पर TMC नाराज, कुणाल घोष बोले- बंगाल सरकार के पास बुलडोजर है, जानें क्या है पूरा मामला

अशोक गहलोत सरकार की सचिन पायलट ने की तारीफ

टोंक में पहुंचे सचिन पायलट ने राजस्थान की गहलोत सरकार की तारीफ की. उन्होंने सीएम अशोक गहलोत द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी नीतियों और कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करेगी और सरकार व संगठन को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार के नौ साल हो गए, लेकिन अभी तक वह कालाधन नहीं ला सकी. उल्टे में उसके शासन में देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. पायलट ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago