देश

लोकसभा चुनाव को लेकर इस सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, अरविंद केजरीवाल की हो सकती है बल्ले-बल्ले, कांग्रेस पर अभी भी लोगों को भरोसा नहीं

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है. सभी राजनीतिक दल वोटों का गुणा-गणित बैठाने में जुट गए हैं. वोटर्स को लुभाने के लिए तमाम वादे किए जा रहे हैं. इसके अलावा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. कुल मिलाकर सियासी माहौल पूरी तरह से चुनावी हो चुका है. ऐसे में जनता के मन का मिजाज क्या है ये भी जानना बहुत जरूरी है. विपक्ष जहां I.N.D.I.A गठबंधन के जरिए सत्ता पक्ष को मात देने की कवायद कर रहा है तो एनडीए भी 36 पार्टियों के साथ चुनावी मोड में आ चुकी है, लेकिन जनता के मन की बात को जानने के लिए INDIA TV-CNX का एक सर्वे सामने आया है जो आपको चौंका देगा.

दिल्ली में बीजेपी को लग सकता है झटका

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की 292 सीटों का सर्वे कराया गया है. जिसमें सर्वे का सैंपल साइज 44 हजार 548 लोगों का रहा. जिसमें महिलाओं की संख्या 20677 और पुरुषों की संख्या 23 हजार 871 है. इस सर्वे को लेकर अगर हम दिल्ली की सीटों की बात करें तो यहां पर कुल 7 सीटें हैं. जिसमें सभी सातों पर बीजेपी का कब्जा है, लेकिन अगर अभी चुनाव हो जाएं तो बीजेपी को दो सीटों का झटका लग सकता है. वहीं ये दो सीटें INDIA गठबंधन के खाते में जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली अध्यादेश बिल पर ‘INDIA’ देगा मोदी सरकार को कड़ी चुनौती, एंबुलेंस और व्हीलचेयर से पहुंचगें ये वरिष्ठ नेता, जानें क्या है रणनीति

बीजेपी का वोट प्रतिशत गिरा

वहीं अगर वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 49 फीसदी, AAP को 29 प्रतिशत और कांग्रेस को 19 फीसदी के अलावा अन्य पार्टियों को 3 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी अगर दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ती है तो पांच सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. बाकी की दो सीटें जब कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ेंगी तो ही जीत पाएंगी. फिलहाल बीजेपी का वोट प्रतिशत गिरता हुआ नजर आ रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आम आदमी पार्टी के हाथों शिकस्त मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

54 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago