गहलोत के बयान पर पायलट का पलटवार
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठा-पटक जारी है. कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर दो नेता ताल ठोक रहे हैं. जिसमें अशोक गहलोत ने पहले ही आलाकमान को इशारों में बता दिया है कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापसी करती है तो वे ही सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे. अशोक गहलोत के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.
इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत के बयान को लेकर डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सीएम कौन होगा? इसका फैसला चुने हुए विधायक और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा. गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर ये टकराव नया नहीं है. साल 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी, तब भी जमकर सियासी हंगामा हुआ था. हालांकि अशोक गहलोत के आगे सचिन पायलट की नहीं चली थी, उन्हें डिप्टी सीएम के पद से ही संतोष करना पड़ा था.
राजस्थान की सियासी समझ रखने वालों का मानना है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच दिखावे के तौर पर भले ही सीजफायर की स्थिति बनी हुई है, लेकिन असल में सीएम की कुर्सी की लड़ाई अब भी जारी है. जिसको लेकर अक्सर बयानों में इसकी झलक देखने को मिल जाती है.
यह भी पढ़ें- “बीजेपी टिकट दे तो डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ जाऊंगा”, टिकट कटने पर बोले कांग्रेस विधायक
बता दें कि बीते दिनों अशोक गहलोत से जब पत्रकारों ने सीएम दावेदारी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने हां या न में जवाब ना देकर बोले कि ये कुर्सी उन्हें छोड़ नहीं रही है और आगे भी नहीं छोड़ेगी. उनके इस बयान के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है कि उन्होंने अनऔपचारिक तौर पर खुद को सीएम फेस घोषित कर दिया है. लोगों का ये भी मानना है कि अशोक गहलोत आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…