दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
ओपनर इमाम उल हक
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम की परफॉरमेंस ज्यादा कुछ खास नहीं रही है. टीम ने अभी तक 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं. पहले 2 मैचों में तो टीम ने जीत हासिल की थी. उसके बाद से फिर लगातार दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी. भारत ने तो उसे एकतरफ मुकाबले में ही हरा दिया था. विश्व कप शुरू होने से पहले पाक टीम काफी अच्छी दिख रही थी. ऐसा लग रहा था कि टीम टूर्नामेंट में छक्के- चौके की बरसात करेगी, लेकिन फिलहाल तो ऐसा नहीं हो पाया है. ऐसे में टीम के ओपनर इमाम उल हक ने छ्क्कों चक्कों लगाने को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया है. इसकी चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है.
दरअसल पाकिस्तान के ऑपनर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें छक्के चौके लगाने के लिए अभी और प्रोटीन खान के जरुरत है. बता दें कि पाकिस्तान का पांचवा मुकाबला आफगानिस्तान के साथ होना है.
इमाम उल हक से पत्रकारों ने मैच की शुरुआत में छक्के चक्के लगाने को लेकर सवाल पूछा था. उन्होंने कहा कि पावरप्ले के दौरान इतना शांत क्यों रहते हैं. पावरप्ले में रन कम बनते हैं. अगर ऐसी माइंडसेट बनी है, तो हमें उसे बदलने की जरूरत होगी.” इस पर पाक ओपनर ने कहा कि, “मुझे लगता है कि हमें ज्यादा प्रोटीन खाने की जरूरत है. ज्यादा कार्ब्स नहीं. लेकिन यह ऐसी चीज है जिसके बारे में हम ज्यादा बात नहीं करना चाहते हैं.”
यह भी पढ़ें- PAK vs AFG: चेन्नई में पाकिस्तान की अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट
इमाम ने इसके आगे अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा ध्यान बस इस बात पर रहता है कि हम टीम के लिए क्या कर रहे हैं. हमारे पास अभी काफी सारे मैच बचे हुए हैं. हम अभी भी फाइनल में पहुंच सकते हैं. हम आने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि इमाम कुछ समय पहले वनडे रैंकिंग में चौथे नंबर थे, लेकिन खराब फॉर्म के चक्कर में फिलहाल दसवें नंबर पर हैं.
इमाम ने अभी तक विश्व कप में 4 मैचों में 133 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 95 के आस पास का रहा है. बेस्ट स्कोर 70 का रहा है. बता दें कि इमाम पाक के लिए जरुरी बल्लेबाज हैं अगर वह फॉर्म में वापस आते हैं तो पाकिस्तान के सेमी फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे.
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…