देश

होमवर्क नहीं दिखाया तो टीचर ने ‘खाल उधेड़ी’, मिशनरी स्कूल है या टॉर्चर चैंबर?

Sagar Missionary School News: शैलेन्द्र राजपूत/सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. रहली स्थित क्राइस्ट कॉन्वेंट मिशनरी स्कूल (Christ Convent School) में एक शिक्षक ने होमवर्क की कॉपी न दिखाने पर 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. 14 वर्षीय छात्र अभिजीत ठाकुर के शरीर पर पिटाई के गहरे निशान देख परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

होमवर्क के लिए ‘हैवान’ बना शिक्षक

घटना स्कूल के क्लासरूम में हुई. शिक्षक शैलेंद्र चढ़ार (Shailendra Chadhar) क्लास में पहुंचे और बच्चों से होमवर्क चेक करवाने को कहा. छात्र अभिजीत ठाकुर किसी कारणवश अपनी कॉपी नहीं दिखा पाया. इस छोटी सी बात पर शिक्षक शैलेंद्र का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आरोप है कि उन्होंने छात्र को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान पड़ गए.

डर के मारे चुप रहते थे अभिभावक

अक्सर मिशनरी स्कूलों में बच्चों के भविष्य खराब होने या स्कूल से निकाल दिए जाने के डर से अभिभावक चुप रहते हैं. लेकिन, जब अभिजीत घर पहुंचा और परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे, तो उनका सब्र टूट गया. परिजन तुरंत छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

ये भी पढ़ें: कश्मीर पर चीख रहा था शहबाज शरीफ, अमेरिका ने दिखा दिया ठेंगा; ट्रेड डील के साथ बोनस में और क्या दे गए ट्रंप?

डॉक्टर ने खुद दी पुलिस को सूचना

छात्र की हालत देख डॉक्टरों ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच टीम स्कूल पहुंचेगी मामला तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरविंद जैन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा, “मैंने निर्देशित कर दिया है, कल जांच के लिए एक टीम स्कूल पहुंचेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago