देश

Saharanpur: बजरंग दल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

-विकास कपिल

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी है. अभिषेक पर यह तीसरा हमला बताया जा रहा है. अभिषेक को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल से मेडिग्राम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है. मौके पर फोर्स के साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा मौजूद हैं.  पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

घटना सहारनपुर के थाना गागलेहडी क्षेत्र से देर रात सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक के लेफ्ट बांह में गोली लगी है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है. वहीं गोली मारने का आरोप शाहनवाज़ और सलमान नाम के युवकों पर लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया है. जानकारी के अनुसार, देर रात अभिषेक पंडित गागलहेड़ी इलाके में स्थित शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के पास टहल रहे थे इसी दौरान दो अज्ञात हमलवारों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल अभिषेक पंडित ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन हमलावर फरार हो गए. आस-पास मौजूद लोगों व परिजन घायल अभिषेक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़े- एक्ट्रेस और पूर्व सांसद Jaya Prada को 6 महीने जेल, थिएटर में काम करने वाले मजदूरों का पैसा ‘खाने’ का आरोप

गोकशी रोकने को लेकर हुआ था विवाद

विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के नेता को गोली मारे जाने की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गयी और बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व नेता अस्पताल में जमा हो गए. वहीं बजरंगदल के नेता सागर भारद्वाज ने बताया की हमारे कार्यकर्ता को सलमान और शाहनवाज़ नाम के युवकों ने गोली मारी है क्योंकि इन दोनों युवकों ने पूर्व में कई बार अभिषेक पर हमला किया था और दोनो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पहले भी चल रहा है. अभिषेक पंडित का कुछ वर्ष पहले गौकशी रोकने को लेकर ही इन युवकों से विवाद हुआ था.

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई पुलिस टीम

बजरंगदल नेता पर हुए हमले की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है की अभिषेक पंडित की हालत अब खतरे से बाहर है, कुछ लोगों के नाम सामने आए है. जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गयी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago