Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Saharanpur: बजरंग दल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

बजरंगदल नेता पर हुए हमले की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.

घायल अवस्था में अभिषेक पंडित

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-विकास कपिल

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी है. अभिषेक पर यह तीसरा हमला बताया जा रहा है. अभिषेक को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल से मेडिग्राम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है. मौके पर फोर्स के साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा मौजूद हैं.  पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

घटना सहारनपुर के थाना गागलेहडी क्षेत्र से देर रात सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक के लेफ्ट बांह में गोली लगी है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है. वहीं गोली मारने का आरोप शाहनवाज़ और सलमान नाम के युवकों पर लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया है. जानकारी के अनुसार, देर रात अभिषेक पंडित गागलहेड़ी इलाके में स्थित शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के पास टहल रहे थे इसी दौरान दो अज्ञात हमलवारों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल अभिषेक पंडित ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन हमलावर फरार हो गए. आस-पास मौजूद लोगों व परिजन घायल अभिषेक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़े- एक्ट्रेस और पूर्व सांसद Jaya Prada को 6 महीने जेल, थिएटर में काम करने वाले मजदूरों का पैसा ‘खाने’ का आरोप

गोकशी रोकने को लेकर हुआ था विवाद

विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के नेता को गोली मारे जाने की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गयी और बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व नेता अस्पताल में जमा हो गए. वहीं बजरंगदल के नेता सागर भारद्वाज ने बताया की हमारे कार्यकर्ता को सलमान और शाहनवाज़ नाम के युवकों ने गोली मारी है क्योंकि इन दोनों युवकों ने पूर्व में कई बार अभिषेक पर हमला किया था और दोनो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पहले भी चल रहा है. अभिषेक पंडित का कुछ वर्ष पहले गौकशी रोकने को लेकर ही इन युवकों से विवाद हुआ था.

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई पुलिस टीम

बजरंगदल नेता पर हुए हमले की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है की अभिषेक पंडित की हालत अब खतरे से बाहर है, कुछ लोगों के नाम सामने आए है. जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गयी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital