लाइफस्टाइल

सुबह उठने के बाद एक घंटे तक कॉफी पीने से करें परहेज, वरना बॉडी को हो सकते हैं ये नुकसान

Disadvantages of drinking coffee:कॉफी पीना लगभग हर किसी को पसंद होता है. भारत में तो इसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं. अब तो यह भी कहा जाने लगा है कि पानी के बाद कॉफी ही वह पहली ड्रिंक है, जिसे लोग पीना पसंद करते हैं. आमतौर पर लोग सुबह उठने के तुरंत बाद कॉफी पीना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते है कि सुबह खाली पेट कॉफी पीना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इतना ही नहीं सर्दी हो या गर्मी जिन्हें कॉफी पसंद होती है, वह हर मौसम में ही इसे खूब पीते हैं. जी हां, कुछ भारतीय लोग तो कॉफी के इतने बड़े शौकीन हैं कि वह मई-जून जैसे गर्मियों के महीने में भी कॉफी पीते हैं. हालांकि अगर आप भी उन लोगों में से है, जिन्हें उठने के तुरंत बाद कॉफी पीने की आदत है तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कि आखिर हमें कॉफी पीने से क्यों परहेज करना चाहिए.

कॉफी पीने से क्यों करना चाहिए परहेज

वैज्ञानिकों के अनुसार, आपको उठने के एक घंटे के अंदर आपको कॉफी पीने से परहेज करना चाहिए इसकी कुछ वजह हैं लोगों को लगता है कि अगर वो उठते ही कॉफी पी लेंगे तो इससे उन्हें एक्टिव होने में मदद मिलेगा. लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है. माना जाता है कि दिन के वक्त हमारा दिमाग एड्नसिन नामक कैमिकल तैयार करता है जो हमें सोने को मजबूर करते हैं.

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके ब्लड शुगर पर असर डालता है. वहीं सुबह खाली पेट कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो सुबह खाली पेट कॉफी का सेवन भूलकर भी न करें.

स्ट्रेस और मूड स्विंग

सुबह खाली पेट कॉफी पीने से कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है. इसकी वजह से महिलाओं में ओव्यूलेशन और हार्मोनल प्रभावित होते हैं. जिसकी वजह से स्ट्रेस का लेवल भी बढ़ सकता है. ऐसे में आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं. इसलिए सुबह खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए.

डिहाइड्रेशन

सुबह खाली पेट कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की दिक्कत होने लगती है. ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट कैफीन के सेवन से बार-बार पेशाब आने लगती है. जिससे बॉडी में पानी की कमी हो सकती है.इसलिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी या नींबू शहद का पानी सेहत के लिए अच्छा रहता है. इसका सेवन करने से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.

ये भी पढ़ें:25 करोड़ में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने कमाए थे 340 करोड़, फिर भी विवेक अग्निहोत्री हुए ‘कंगाल’, जानें कहां खर्च कर दिए सारे पैसे?

क्या है कॉफी पीने का सही समय

उठने के कम से कम एक घंटे बाद ही कॉफी या चाय पीना चाहिए. ब्लैक कॉफी के बजाय दूध वाली कॉफी पीने से आंत के सिस्टम पर कम प्रभाव पड़ता है. अगर सुबह उठने के बाद आप थका हुआ फील कर रहे हैं तो पूरी नींद लेने की कोशिश करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.जागने के बाद कॉफी के बजाय पानी पीना फायदेमंद होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

11 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

33 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

52 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

59 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago