देश

जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तान का नया ‘साइकोलॉजिकल वॉर’! सांबा में ड्रोन के बाद भेजी ‘गुब्बारा’ ब्रिगेड के मायने क्या?

रिपोर्ट – रवि शर्मा


Pakistani balloon in Samba: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और सेना के बढ़ते दबाव से बौखलाया पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा (LoC) से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) तक बेहद ओछी और अजीबोगरीब हरकतों पर उतर आया है. सांबा जिले के सीमावर्ती नडाला क्षेत्र में आसमान से गिरे एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे को बरामद किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके और खुफिया गलियारों में हड़कंप मच गया है.

घाटी में आतंकियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ ऑपरेशन्स के बीच, सरहद पार से लगातार हो रही ड्रोन घुसपैठ और अब इस संदिग्ध गुब्बारे के मिलने को सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान की किसी नई ‘साइकोलॉजिकल’ साजिश के तौर पर देख रही हैं.

हरे-सफेद रंग के गुब्बारे पर लिखा है ‘PIA'(Pakistani balloon in Samba)

यह पूरी घटना सांबा के सीमावर्ती गांव नडाला की है, जहां सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने खुले खेत में एक संदिग्ध चीज को आसमान से गिरते और फिर जमीन पर पड़े देखा. जब ग्रामीण इसके करीब पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए. यह पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे के रंग यानी हरे और सफेद रंग का एक बड़ा गुब्बारा था, जिसके ऊपर अंग्रेजी और उर्दू दोनों भाषाओं में बड़े-बड़े अक्षरों में PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ था. सीमा पार से आए इस लावारिस बैलून को देखते ही ग्रामीणों में डर और कौतूहल का माहौल बन गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

‘गुप्त जासूसी’ या रेकी के एंगल से जांच शुरू

सूचना(Pakistani balloon in Samba) मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक स्पेशल टीम भारी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील करके उस संदिग्ध गुब्बारे को बेहद सावधानी से अपने कब्जे में ले लिया है. केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस गुब्बारे के जरिए सीमा पार बैठे आकाओं ने भारतीय सुरक्षा चौकियों की रेकी करने की कोशिश की थी, या फिर इसके साथ कोई खुफिया कैमरा, जीपीएस ट्रैकर या कोई अन्य संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तो अटैच नहीं की गई थी.

ये भी पढ़ें-केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, की लंबी उम्र की दुआ

पाकिस्तान का ‘लो-कॉस्ट प्रोपेगैंडा’?

डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब-जब भारतीय सेना सीमा पर मुस्तैदी बढ़ाती है, तब-तब पाकिस्तान इस तरह के ‘लो-कॉस्ट’ (सस्ते) हथकंडे अपनाकर सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाने और स्थानीय आबादी में खौफ पैदा करने की कोशिश करता है. सांबा के इस इंटरनेशनल बॉर्डर वाले इलाके में पहले भी पाकिस्तानी ड्रोन और खुफिया कैमरे लगे गुब्बारे मिल चुके हैं.

फिलहाल, सांबा पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस गुब्बारे की उत्पत्ति, हवा के रुख और इसके पीछे छिपे असल मकसद की गहराई से जांच कर रही हैं. एहतियात के तौर पर पूरी सांबा सीमा पर बीएसएफ (BSF) ने अपनी गश्त को कई गुना बढ़ा दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

12 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

26 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

31 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

44 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago