देश

Sambhal News: दूल्हे ने 300 लोगों के सामने स्टेज पर दुल्हन को किया KISS, भड़की महिला पहुंची थाने, लगा दी क्लास

Sambhal News: उत्तरप्रदेश में संभल में शादी के दौरान एक किस्सा हो गया. जिसे देखकर सब हैरान हो गए. दरअसल बरमाला के बाद दूल्हे(Groom) ने दुल्हन (Bride) को वहीं पर  सबसे का किस कर लिया. जिसके बाद दुल्हन, दूल्हे के ऊपर भड़क गई. दोनों की शादी 26 नवंबर को हुई थी. जिसके बाद 28 नवंबर को शादी का रिसेप्शन रखा गया था. वहीं स्टेज सजी हुई थी. सभी महेमान खाने पीने में लगे हुए थे. कुछ महेमान स्टेज के सामने कुर्सियों पर बैठे थे. सब कुछ सही चल रहा था. रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे. उस रिसेप्शन में करीब 300 महेमान आए हुए थे. तभी दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर किस कर दिया.

दूल्हे के किस करने के बाद दुल्हन नाराज हो गई और स्टेज छोड़कर वहां से अपने कमरे में चली गई. जिसके बाद वहीं पर बवाल हो गया.

किस से नाराज होकर थाने पहुंची दुल्हन

दुल्हन को दूल्हे पर इतना गुस्सा आया कि वो किसी की सुनने को तैयार नहीं थी. कई लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन ने एक ना सुनी और वो सीधे पति की इस हरकत के खिलाफ थाने पहुंच गई. वहां पहुंचकर दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ FIR दर्ज करा दी. उसने अपनी शिकायत में कहा कि मैं अब इसके साथ नहीं रहना चाहती हूं. मुझे उसका व्यवहार पसंद नहीं है. मैं अपने घर पर रहूंगी. दुल्हन ने कहा कि एक युवक जो 300 लोगों के सामने इस तरह की हरकत कर सकता है, वो कैसे सुधर सकता है? इसलिए इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

दूल्हे ने बचाव में क्या कहा

बताया जा रहा है कि दूल्हे ने अपने बचाव में कहा कि हम दोनों के बीच एक शर्त लगी थी. उसने दुल्हन से शर्त लगाई थी कि अगर वो स्टेज पर सभी के सामने उसको किस करेगा तो वो उसे 1500 रुपए देगी. अगर दूल्हा ये शर्त हार जाता तो उसे दुल्हन को 3000 रुपए देने पड़ते. लेकिन पुलिस ने इस बारे में दुल्हन से पूछा तो उसने कहा कि उसने साफ इंकार कर दिया उसने कहा कि हम दोनों के बीच कोई शर्त नहीं लगी थी.

इस मामले के बीच जमकर बवाल हुआ, बात तलाक तक पहुंच गई और आखिरी में ये बात फाइनल हुई कि दूल्हा दुल्हन अब साथ नहीं रहेंगे. अब दोनों कोर्ट के माध्यम से अलग होंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 minute ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

2 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

21 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

34 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

40 minutes ago