Indian Railways: त्योहारों का मौसम आते ही रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. लोग घर जाने के लिए घंटों लाइन में लगते हैं, टिकट की मारामारी होती है और कई बार तो यात्रियों को खड़े होकर ही हजारों किलोमीटर का सफर करना पड़ता है. इस परेशानी को दूर करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक नई स्कीम की शुरुआत की है, जिसका नाम राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश है .
इस स्कीम के तहत अगर कोई यात्री आने और जाने दोनों तरफ का टिकट एक साथ बुक करता है तो उसे वापसी के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी। यानी अब त्योहारों में घर जाना और वापस लौटना दोनों ही सस्ता और सुविधाजनक हो जाएगा.
रेलवे ने इस स्कीम को खास तौर पर त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को अलग-अलग तारीखों में बांटने के लिए शुरू किया है. जिससे ट्रेनों में ज्यादा भीड़ न हो और सभी को आराम से सीट मिल सके.
आने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच होना चाहिए. वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होना चाहिए. दोनों टिकट एक ही नाम, क्लास और स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) के साथ होने चाहिए. टिकट सिर्फ कन्फर्म होने चाहिए. यात्रा में कोई बदलाव होने पर रिफंड नहीं मिलेगा. वापसी टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा. कोई अन्य छूट, वाउचर या पास वापसी टिकट पर लागू नहीं होगा.
दोनों टिकट एक ही माध्यम से ऑनलाइन या फिर रिजर्वेशन काउंटर से बुक करने होंगे. वापसी टिकट ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ से ही बुक किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनीं तालाब, फ्लाइट्स कैंसिल, रेड अलर्ट जारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस स्कीम से त्योहारों के समय ट्रेनों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा. रेलवे ने इसके प्रचार के लिए मीडिया, प्रेस और स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…