Bihar News
Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर एनडीए नेताओं ने सरकार को बधाई देते हुए इसे विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित सरकार बताया. नेताओं ने कहा कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी है और आगे भी बिहार को समृद्ध एवं विकसित बनाने के लिए कार्य जारी रहेगा.
भाजपा नेता राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे बिहारवासियों, गोविंदगंज क्षेत्र और पार्टी की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी जाती है. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास की जो नींव रखी गई थी, उसी आधार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए उत्साह और ऊर्जा के साथ विकास की नई इमारत खड़ी करने का काम शुरू किया है. ग्रामीण विकास, सहकारिता, स्वास्थ्य, संस्कृति, सूचना प्रौद्योगिकी, सामान्य प्रशासन तथा कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. जनता के आशीर्वाद से सरकार विभिन्न विभागों में प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है.
बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार ने भी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूरे एनडीए परिवार को बधाई दी. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे. सरकार का लक्ष्य बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है और इसी दिशा में आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली तो झांकी है…अब यहां प्रोटेस्ट करेंगे अभिजीत दीपके! खोल दिया अगला पत्ता
भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रियों और सभी विधायकों को 100 दिन पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में ‘होलिस्टिक डेवलपमेंट’, यानी समग्र विकास देखने को मिल रहा है. सरकार के शुरुआती 100 दिन बिहार के लिए एक स्वर्णिम अवसर के रूप में सामने आए हैं और विकास की नई दिशा तय कर रहे हैं.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…