देश

UNESCO की World Heritage लिस्ट में शामिल हुई भारत की ये धरोहर, गृह मंत्री अमित शाह ने यूं जताई खुशी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने लिखा, “आज हमारी सांस्कृतिक गौरव की ऊंचाई और बढ़ गई है क्योंकि उत्तर प्रदेश का सारनाथ यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हो गया है.”

अमित शाह ने इसे भगवान बुद्ध से जुड़े भारत के प्राचीन विरासत का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह कदम भगवान बुद्ध के ज्ञान और शांति के संदेश को दुनिया भर में और अधिक लोगों तक पहुंचाएगा तथा शांति, करुणा और ज्ञानोदय के आदर्शों को प्रेरित करेगा.

यूनेस्को ने शनिवार को 48वें विश्व धरोहर समिति सत्र में सारनाथ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की घोषणा की. यह स्थल बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र है, जहां भगवान बुद्ध ने अपने प्रथम उपदेश (धर्मचक्र प्रवर्तन) दिए थे. सारनाथ में अशोक स्तंभ, मुलगंधकुटी विहार और पुरातात्विक खुदाई स्थल प्रमुख आकर्षण हैं.

इस उपलब्धि पर अमित शाह ने कहा कि यह भारत की प्राचीन सभ्यता और बौद्ध विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने और उन्हें वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

सारनाथ को शामिल किए जाने से उत्तर प्रदेश की पर्यटन क्षमता बढ़ेगी. लाखों बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक यहां आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा. भारत में अब यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. सरकार इन स्थलों के संरक्षण, विकास और प्रचार के लिए विशेष योजनाएं चला रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

37 seconds ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

15 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

41 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

41 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

58 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago