देश

हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, बल्कि लेफ्ट-लिबरल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को किसी धर्म विशेष से नहीं, बल्कि लेफ्ट और लिबरल विचारधारा से सबसे बड़ा खतरा है. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कुछ लोग ऐसा समझते हैं कि भारत का अस्तित्व संविधान लागू होने के बाद शुरू हुआ, लेकिन यह गलत है. भारत एक प्राचीन सभ्यता है, जिसकी जड़ें 5000 वर्ष पुरानी हैं.

उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि उसने हिंदू धर्म को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन खुद ही समाप्त हो गया. सरमा ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर वे सोचते हैं कि हिंदू धर्म खत्म हो जाएगा, तो यह उनकी भूल है. हिंदू धर्म कभी समाप्त नहीं होगा, बल्कि वे खुद ही समाप्त हो जाएंगे.”

हिंदुओं को लेफ्ट और लिबरल से खतरा

असम के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से कोई खतरा नहीं है. बल्कि, खतरा उन्हीं के समाज के भीतर मौजूद लेफ्ट-लिबरल विचारधारा के लोगों से है.

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, देश में ऐसा माहौल बना दिया गया था कि हिंदुओं को सेकुलर शब्द अपनाने के लिए मजबूर किया गया. हिंदू धर्म और उनकी संस्कृति को दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है.

सरमा ने कहा कि “हिंदू धर्म को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उद्धारकर्ता के रूप में आए हैं.”

बंगाल की हालत के लिए लेफ्ट-लिबरल जिम्मेदार

बंगाल की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची गई. ममता बनर्जी को यह विरासत में मिला, लेकिन इसके लिए असली जिम्मेदार लेफ्ट-लिबरल विचारधारा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि “हिंदुओं को गोमांस खाना सिखाया गया, जबकि वे यह भूल गए कि अगर हमारे पूर्वजों ने गाय का दूध न पिया होता, तो हम आज जीवित भी नहीं होते.”

सरमा ने कहा कि जब तक भारत में हिंदू धर्म सुरक्षित रहेगा, तब तक अन्य धर्म भी सुरक्षित रहेंगे.

ममता बनर्जी और TMC पर हमला

मुख्यमंत्री सरमा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कोर वोट बैंक पर सवाल उठाते हुए कहा कि “देश में एक विशेष समुदाय वोट देते समय सिर्फ यह देखता है कि कौन उनका करीबी है.” उन्होंने आरोप लगाया कि “बंगाल में लोग मृत व्यक्तियों के नाम पर भी वोट डाल देते हैं.”

UCC लागू करने के संकेत

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी दावा किया कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, अब देश में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है. ट्रिपल तलाक खत्म हो चुका है और अब UCC भी जल्द लागू होगा.”


इसे भी पढ़ें- बसपा में बड़ा फेरबदल: आकाश आनंद हटे, अब मायावती के भाई को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में 2 नेशनल कोऑर्डिनेटर


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

34 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago