देश

Sanatan Dharma: “सिर काटने की धमकी और इनाम की घोषणा करने वाले संत नहीं”, स्वामी परमहंस के बयान पर बोली BJP, कांग्रेस ने कसा तंज

तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में लगातार विरोध प्रदर्शन होने के साथ ही बीजेपी नेता भी पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने कहा कि जो भी संत किसी के सिर पर इनाम घोषित करता है और काटने की बात करता है तो वह संत नहीं है.

परमहंस ने रखा था 10 करोड़ का इनाम

अन्नामलाई से अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की ओर से उदयनिधि स्टालिन को लेकर की गई कथित घोषणा पर सवाल किया गया था. पिछले दिनों परमहंस आचार्य ने कथित तौर पर उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने के लिए 10 करोड़ रुपये के ईनाम की घोषणा की थी.

यह भी पढ़िए: G20 Gala Dinner: दुनियाभर के नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विशेष भोज, समापन के बाद सामने आईं पीएम-सीएम और मंत्रियों की तस्वीरें

बीजेपी पर चिदंबरम का तंज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने संत की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि उन्हें आखिर इतना रुपया कहां से मिल रहा है, कौन दे रहा है धन? अन्नामलाई के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्ति चिदंबरम ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो आपकी बुल्डोजर सरकार संत को गिरफ्तार क्यों नहीं करती है?

उदयनिधि ने दिया था विवादित बयान

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और उनकी सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने सनातन धर्म उन्मूलन महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया और कोरोना से की थी. इसके अलावा उदयनिधि ने कहा था कि इन बीमारियों से लड़ते नहीं हैं, बल्कि खात्मा करते हैं. ठीक उसी तरह से सनातन धर्म से लड़ना नहीं उसका उन्मूलमन करना करना है. उदयनिधि के बयान को लेकर पूरे देश में जमकर विरोध किया गया था. अयोध्या के संत स्वामी परमहंस ने ऐलान किया था कि जो भी उदयनिधि का सिर कलम करेगा उसे 10 करोड़ का इनाम देंगे. इसी पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने बयान दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

13 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर बोले ओम बिरला, कहा- प्रस्ताव आया तो नियमानुसार होगी कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…

30 minutes ago

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

1 hour ago