पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
बाबर आजम का हार के बाद निकला गुस्सा
India pakistan Match: एशिया कप में सुपर 4 के तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से धूल चला दी. स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और केएल राहुल के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान को विशाल लक्ष्य दिया. उसके जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 128 रनों पर ही ढे़र हो गए. मैच में मिली हार के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम काफी निराश दिखे. उन्होंने अपनी हार को स्वीकारते हुए गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर हार का ठिकरा फोड़ दिया. बाबर ने कहा दोनों ही डिपार्टमेंट में पाकिस्तान की परफॉर्मेंस खराब रही. इस मैच में मिली बड़ी हार के बाद पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की संभावना कम हो गई है.
बाबर ने टीम की हार जिम्मा बारिश के ऊपर भी डालना चाहा, उन्होंने कहा कि, ”मौसम हमारे हाथ में नहीं होता. हमारी टीम ने पूरी कोशिश की. लेकिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों डिपार्टमेंट में ही हमारा परफॉर्मेंस सही नहीं रहा.”
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि, ”भारत के ओपनर्स ने प्लान के साथ शुरुआत की. रोहित शर्मा और शुभमन गिल प्लान बनाकर बल्लेबाजी करने आए थे. स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और केएल राहुल ने भी उसी प्लान पर काम किया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. वहीं भारत के गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदों को स्विंग मिल रहा था. हमारी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.”
भारत के खिलाफ मिली हार से पाकिस्तान का नेट रनरेट काफी खराब हो गया है. ऐसे में पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो गया है. अगर श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया वो फाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी. वहीं अब भारत के लिए फाइनल में पहुंचना आसान हो गया है. अब टीम इंडिया को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने हैं.
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…