देश

Sandeep Bhardwaj Suicide: ‘आप’ ने MCD का टिकट बेच दिया, परेशान संदीप भारद्वाज ने किया सुसाइड- BJP ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार

Sandeep Bhardwaj Suicide: दिल्ली में आप कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज की मौत के बाद अब राजनीति शुरु होती हुई नजर आ रही है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होने कहा कि आप सभी जानते है कल एक व्यक्ति ने आत्महत्या की, लेकिन मैं मानता हूं ये आत्महत्या नहीं हत्या है. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर ‘आप’ को घरते हुए टिकटे बचने का आरोप लगा दिया. हालांकि बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. हम समझते है. ऐसे किसी की मौत ना हो इसकी चिंता करनी जरूरी है.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा, ”मुझे पता चला कि संदीप भारद्वाज जिनको आम आदमी पार्टी से टिकट का भरोसा दिया गया, उस जगह से जिसको टिकट दिया वो पैसे पर बेच दिया. ऐसी स्तिथि में संदीप उसको सहन नहीं कर पाए”.

वहीं, मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल की हत्या को लेकर दिए बयान पर भी जवाब दिया. बीजेपी सांसद ने कहा मैंने केवल केजरीवाल की सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है. उनके विधायकों को पीटा जा रहा है और पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है, स्थिति मेरे लिए चिंता का विषय है. तिवारी ने आगे कहा कि अगर इस प्रकार से कट्टर ईमानदारी की बात करने के बाद भ्रष्टाचार, टिकटों की बिक्री और लोगों को मौत की कगार तक पहुंचाने की प्रक्रिया आएंगी, तो भारतीय जनता पार्टी चुप रह के तमाशा नहीं देख सकती.

ये भी पढ़- Manish Sisodia Allegations: केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही बीजेपी- सिसोदिया ने लगाए आरोप, मनोज तिवारी बोले- पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ रही AAP

‘आप’ को लेकर जनता में गुस्सा- मनोज

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हुं,क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार,टिकिट बिक्री और जेल में बलात्कारी से दोस्ती, मसाज प्रकरण को लेकर AAP कार्यकर्ता और जनता ग़ुस्से में हैं. इनके MLA पिटे भी हैं. इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे.

वो कहते हैं ”आप के शीर्ष नेताओं की इंसानियत मर चुकी है, ऐसे मुद्दों पर बात करने के बजाय वे हमेशा स्क्रिप्ट पर बोलते हैं. क्या राजनीति में काम करने की इच्छा रखने वाले लोग मरते रहेंगे? क्या अरविंद केजरीवाल ऐसे कार्यकर्ता को आत्महत्या की ओर धकेलते रहेंगे? संदीप भारद्वाज ने आत्महत्या नहीं की, यह एक हत्या थी. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

3 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

19 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

31 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

44 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

46 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

50 minutes ago