मनोरंजन

Urfi Javed: यूएई में बैन हुईं उर्फी जावेद? अतरंगी कपड़ों नहीं इस वजह से हुई मुश्किल

Urfi Javed News: उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं.अपने फैशन सेंस की वजह से वह लगातार ट्रोल होती रहती हैं. कई बार उर्फी जावेद अपने बयानों की वजह से भी लोगों के निशाने पर आ जाती हैं. लेकिन इस बार उर्फी जावेद के लाइमलाइट में आने की वजह उनकी ट्रोलिंग नहीं दरअसल, उर्फी जावेद अब कभी भी यूएई नहीं जा पाएंगी क्योंकि वहां अभिनेत्री बैन हो गई हैं. इस बात की जानकारी खुद उर्फी जावेद ने दी है.

उर्फी जावेद ने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी की शेयर

उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके जरिए ही उन्होंने बताया है कि वह अब कभी यूएई यानी अरब देश में यात्रा नहीं कर पाएंगी. वहां पर अभिनेत्री बैन हो चुकी हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि देश में एक नया रूल आया है, जिसके मुताबिक पासपोर्ट पर सिंगल नाम वाले जिन भारतीयों ने सरनेम नहीं लगाया है, उनकी की अरब में एंट्री बैन कर दी गई है. उर्फी के पासपोर्ट पर भी सिर्फ सिंगल नाम है.

ये भी पढ़ें– Bigg Boss: बिग बॉस ने खेला ‘गेम’, सुंबुल और उनके पिता की बातचीत की क्लिप घर वालों को दिखाया, जमकर मचा बवाल

उर्फी ने अपने नाम की स्पेलिंग की चेंज

उर्फी जावेद ने इस इंस्टा स्टोरी के साथ लिखा, ‘तो मेरा ऑफिशियल नाम अब सिर्फ UORFI है, कोई सरनेम नहीं, मेरी तो लग गई।’ बता दें कि बीते दिनों ही उर्फी जावेद ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था. उर्फी ने अपने नाम की स्पेलिंग ‘URFI’ से ‘UORFI’ कर ली. उन्होंने अपना नाम सिर्फ सोशल मीडिया साइट्स पर ही नहीं बल्कि सरकारी दस्तावेज में भी बदलवाया है और उर्फी ने अपने सरनेम जावेद का इस्तेमाल भी नहीं किया. इसी वजह से अब वह मुश्किल में फंस गई हैं.

बता दें कि यूएई ने अपना यह नया रूल उन भारतीयों में लगाया है, जो विजिटिंग वीजा, वीजा ऑन अराइवल या टेम्पोरेरी वीजा लेकर देश में एंट्री लेते हैं. यानी यह रूल उन लोगों के लिए हैं, जो कुछ दिनों के लिए घूमने अरब देश में जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

53 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago