देश

Manish Sisodia Allegations: केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही बीजेपी- सिसोदिया ने लगाए आरोप, मनोज तिवारी बोले- पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ रही AAP

Manish Sisodia Allegations: गुजरात विधानसभा चुनावों और दिल्ली एमसीडी चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर जुबानी हमले हो रहे हैं. दोनों दल एक-दूसरे पर आरोपों की बौझार करते नहीं थक रहे हैं. इस बीच, शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है. सिसोदिया ने कहा कि गुजरात व MCD चुनाव में हार के डर से बीजेपी बौखलाई गई है और केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है.

डिप्टी सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है. लेकिन AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी.”

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा गुजरात और MCD हारने के डर से बौखलाई है और अरविंद केजरीवाल को अपनी साजिशों मे फंसाने मे फेल बीजेपी अब उनकी हत्या का ताना-बाना बुन रही है. उन्होंने मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, “इस तरह खुलेआम दिल्ली के मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी देने वाले मनोज तिवारी के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर इस पूरी साजिश की जांच होनी चाहिए.”

मनोज तिवारी ने कहा- अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं

बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं, क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार, टिकट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर AAP कार्यकर्ता व जनता गुस्से में हैं। इनके MLA पिटे भी हैं. इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे.”

ये भी पढ़ें: Sandeep Bhardwaj Suicide: ‘आप’ ने MCD का टिकट बेच दिया, परेशान संदीप भारद्वाज ने किया सुसाइड- BJP ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार

पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ रही AAP

मनोज तिवारी ने कहा, “मैं केवल अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं लेकिन आम आदमी पार्टी अब आरोप लगा रही है कि हत्या की साजिश रची जा रही है. लेकिन AAP की हत्या की साजिश की स्क्रिप्ट बहुत पुरानी है.” 2019 के मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट का हवाला देकर बीजेपी नेता ने कहा कि इनके केवल साल बदलते हैं, हत्या के आरोप वही रहते हैं. तिवारी ने तंज कसते हुए कहा, “मनीष सिसोदिया बार-बार अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या की साजिश’ की बात करते हैं और दिल्ली के सीएम सिसोदिया को ‘जेल भेजने’ वाली बात करते हैं.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

30 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

37 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

52 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago