देश

AAP से बगावत पड़ी भारी! संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस

Sandeep Pathak controversy: शनिवार (2 मई) को हुए एक घटना क्रम ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सियासत में हलचल तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी से अलग हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Sandeep Pathak) पर पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई है. जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है. पंजाब पुलिस का यह एक्शन सांसद संदीप पाठक के बीजेपी में शामिल होने के बाद लिया गया है. सूत्र की माने तो सांसद पर गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की गई है.

संदीप पाठक के घर भी पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने सांसद पर दोनों मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं. शनिवार सुबह पुलिस की एक टीम संदीप पाठक के दिल्ली आवास पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वे पीछे के रास्ते से निकल चुके थे. यह कार्रवाई सांसद राजिंदर गुप्ता के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद की गई. 30 अप्रैल को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्राइडेंट ग्रुप की धौला स्थित यूनिट में जांच की थी. बता दें कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों में शामिल राजिंदर गुप्ता और संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था.

पंजाब CM भगवंत मान पर साधा हमला

पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज होने पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार से नाराज है और इसी वजह से बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. चुघ ने यह भी कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं और न ही झुकेंगे.


ये भी पढ़ें: West Bengal Elections: बंगाल में 15 बूथों पर फिर से कराई जा रही वोटिंग, मतदाताओं को लेकर भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, तनाव


हरभजन सिंह की सुरक्षा को लेकर भी सवाल

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर से सुरक्षा हटा दी और वहां अपने लोगों से गलत बातें लिखवाईं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब सरकार से नाराज है और उसे नकार रही है. चुघ ने यह भी कहा कि जब तक संदीप पाठक आम आदमी पार्टी में थे, तब तक सब ठीक था, लेकिन पार्टी छोड़ते ही उनके प्रति रवैया बदल गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago