मनोरंजन

इंतजार खत्म! ऑस्कर अवॉर्ड्स में होने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, जानें क्या है एकेडमी के बड़े फैसले

Academy Award 2027 Rules: सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले ऑस्कर्स को लेकर अपडेट आया है. हर साल की तरह इस बार भी अवॉर्ड्स में कुछ फिल्मों का दबदबा देखने को मिला. वन बैटल आफ्टर अनेदर और सिनर्स जैसी फिल्मों ने कई कैटेगरी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. लेकिन इन फिल्मों से ज्यादा आने वाले बदलावों की हो रही है, जो 2027 से लागू होंगे.

करीब 100 साल पुराने इस अवॉर्ड समारोह में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं, लेकिन इस बार के बदलाव काफी बड़े और असरदार माने जा रहे हैं. इनका मकसद टैलेंट को सही पहचान देना और उन कमियों को दूर करना, जिनकी वजह से कई कलाकार पीछे रह जाते थे.

एक ही कैटेगरी में एक कलाकार को मिल सकते हैं दो नॉमिनेशन

सबसे बड़ा बदलाव एक्टर्स के लिए है. अब तक नियम यह था कि किसी भी एक कैटेगरी में एक कलाकार को सिर्फ एक बार ही नॉमिनेट किया जा सकता था. लेकिन 2027 से यह पाबंदी हट जाएगी. अगर किसी अभिनेता ने एक ही साल में दो बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं और दोनों को वोट्स मिलते हैं, तो उसे एक ही कैटेगरी में दो बार नॉमिनेशन मिल सकता है. इससे उन कलाकारों को फायदा होगा, जिनकी एक ही साल में कई दमदार फिल्में रिलीज होती हैं.

एआई से जुड़ी परफॉर्मेंस अब नहीं होंगी शामिल

आजकल फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पहले ऐसी परफॉर्मेंस को भी अवॉर्ड के लिए माना जाता था. लेकिन नए नियम के तहत अब एआई से प्रभावित एक्टिंग, राइटिंग या किसी भी तरह की परफॉर्मेंस को ऑस्कर्स में नॉमिनेशन नहीं मिलेगा. यानी अब पूरी तरह मानवीय प्रतिभा को ही प्राथमिकता दी जाएगी.

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में बड़ा बदलाव

तीसरा अहम बदलाव इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में किया गया है. पहले हर देश सिर्फ एक फिल्म ही ऑस्कर्स के लिए भेज सकता था. अब नए नियम के तहत एक देश एक से ज्यादा फिल्में भेज सकेगा. ये सभी बदलाव ऑस्कर्स के 99वें संस्करण से लागू होंगे, जिसकी तारीख 14 मार्च 2027 तय की गई है. ऑस्कर्स जल्द ही अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है, और उससे पहले ये बदलाव इस अवॉर्ड को और आधुनिक और न्यायसंगत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा हैं.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट होने का डर और अबॉर्शन की कोशिश’, एक्ट्रेस कनिका मान ने कजिन की घिनौनी करतूत पर तोड़ी चुप्पी!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago