देश

IAF Fighter Pilot: मिर्जापुर की सानिया मिर्जा बनीं देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, पिता हैं TV मैकेनिक

IAF Fighter Pilot: यूपी के मिर्जापुर जिले की रहने वाली सानिया मिर्जा (Sania Mirza) देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट (First Muslim Woman Fighter Pilot) बनने जा रही हैं. उन्होंने NDA की परीक्षा में 149वां रैंक हासिल की है. सानिया मिर्जा का कहना है कि हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद ही मन बना लिया था कि उसे फाइटर पायलट (Fighter Pilot) बनना है. सानिया के पिता एक टीवी मैकेनिक हैं, सानिया की इस उपलब्धी से परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे हैं. खास बाते ये है कि 10वीं तक की पढ़ाई सानिया ने गांव से ही की है.

मिर्जापुर के देहात कोतवाली थाना इलाके के जसोवर गांव में रहने वाले टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया (Sania Mirza) यूपी की पहली महिला हैं, जो फाइटर पायलट (First Muslim Woman Fighter Pilot) में जगह बनाया है. सानिया देश की दूसरी लड़की हैं जिनका चयन फाइटर पायलट (Fighter Pilot) के रुप में हुआ है. सानिया ने बताया कि वो देश की पहली महिला फाइटर पायलट (First Woman Fighter Pilot) अवनी चतुर्वेदी से प्रेरित हुई थीं.

12वीं में जिला टॉपर थी सानिया

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वो 10वीं की परीक्षा पास की तभी उन्होंने मन बना लिया था कि वो फाइटर पायलट (Fighter Pilot) बनेंगी. 12वीं की परीक्षा शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से पास की हैं. सानिया 12वीं में यूपी बोर्ड में जिला टॉपर रही है. सानिया ने बताया कि वो इसके बाद सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी से तैयारी की. सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्हें ज्वाइनिंग लेटर मिला है, 27 दिसंबर को वो पुणे जाकर ज्वॉइन करेंगीं.

ये भी पढ़ें : Bihar Nikay Election Result: बिहार निकाय चुनाव में मंत्री सुरेंद्र राम की मां की हार, एक किसान ने हराया

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि वो इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी को देती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago