देश

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल बोले- लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वे पर्यटन करने आए हैं, आराम से करें. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में काफी कुछ सुधार हो गया है, इस कारण आराम से घूमें. लालू यादव के राज में अगर आते तो अपहरण हो जाता.

उन्होंने मोतिहारी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार अब सुरक्षित हो गया है. वे अच्छे से यात्रा कर सकते हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये लोग कितने भी सक्रिय हो जाएं, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और देश के विकास में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी.

इसी बीच, मंत्री अशोक चौधरी भी मोतिहारी पहुंचे और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए लगभग 107 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसे लेकर विभाग ने बनाजरिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

राहुल-तेजस्वी लोगों के बीच भ्रम फैला रहें हैं

मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल-तेजस्वी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर कहा कि ये लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां के लोगों का वोट काटा जा रहा है. ये लोग इस यात्रा के जरिए नाटक कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को चुनाव में बिहार आना चाहिए. अगर पहले बिहार का दौरा किए होते तो आज राजद इनके ऊपर हावी नहीं रहता.

बिहार में इस साल चुनाव होने हैं. चुनावी वर्ष में आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने का निर्णय लिया, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर कथित तौर पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं. इसी आरोप को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Vote Adhikar Yatra: यात्रा के पहले दिन बोले तेजस्वी यादव- पीएम मोदी बिहारियों को चुना लगाते हैं… बिहार में खैनी के साथ चुना को रगड़ दिया जाता है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

21 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago