देश

संजय राउत का फूटा गुस्सा, बागी सांसदों को सुनाई खरी-खोटी; प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारी बवाल

Sanjay Raut Press Conference: महाराष्ट्र की सियासत में ‘आया राम गया राम’ का दौर जारी है. इस बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena UBT) के नौ लोकसभा सांसदों में से केवल तीन सांसद बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. इनमें अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई मौजूद रहे. बाकी छह सांसदों की गैरमौजूदगी ने पार्टी में संभावित बगावत और टूट की चर्चाओं को और तेज कर दिया है. इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद संजय राउत भी नाराज नजर आए. उन्होंने पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे सांसदों पर तीखा हमला बोला और उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

संजय राउत ने खोया आपा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने पार्टी के प्रति वफादारी पर जोर देते हुए कहा कि सांसद या विधायक का पद स्थायी नहीं होता, लेकिन जिस संगठन ने पहचान और सम्मान दिया, उसे नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह संभाला, जबकि उद्धव ठाकरे ने हमेशा भाई की तरह उनका साथ दिया. इसी दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये *%$# लोग गद्दार हैं.

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं पर राउत ने कहा कि मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन उनके पास ऐसी किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को पार्टी बदलने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है. राउत के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि सांसदों को शुरुआती तौर पर 15 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राजनीतिक दलों को इस तरह तोड़ने की कोशिशें जारी रहीं, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्व खत्म हो जाएगा. राउत ने साफ कहा कि पार्टी के खिलाफ बगावत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है.

सांसदों को संजय राउत की चेतावनी

संजय राउत ने संभावित बगावत की खबरों के बीच सांसदों को सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसदों की जीत में शिवसेना (यूबीटी) के ‘मशाल’ चुनाव चिह्न और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की बड़ी भूमिका रही है. राउत का कहना था कि जनता ने इन नेताओं पर पार्टी और उसके नेतृत्व पर भरोसा करके वोट दिया था.


ये भी पढ़ें: 15 करोड़ में बिक रहे सांसद! शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत का बड़ा दावा, 9 में से 6 गए… क्या है ‘ऑपरेशन टाइगर’?


उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को जनता जवाब देगी. राउत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर पहले जैसी राजनीतिक घटनाएं दोबारा हुईं, तो महाराष्ट्र के लोग और शिवसैनिक इसका विरोध करेंगे. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के खिलाफ जाने वाली गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago