देश

Sardar Patel ने कहा- हैदराबाद को भारत में आना ही होगा, 12 सितंबर को जब रियासत के विलय के लिए उठाया गया पहला कदम

Hyderabad Annexation Story: साल था 1947, भारत को आजाद हुए कुछ महीने ही बीते थे. अंग्रेज हिंदुस्तान छोड़कर गए तो थे, लेकिन वे ऐसे देश की नींव रखकर जा रहे थे, जो गृह कलह और रक्तपात में उलझा रहे. हिंदुस्तान के सीने को चीरते हुए उसके दो टुकड़े आजादी के साथ ही कर दिए गए थे, लेकिन अंग्रेज जाते-जाते कुछ रियासतों को भारत से दूर रखने की चाल चलकर गए. 562 रजवाड़ों में से 3 रियासतों ने भारत में विलय से इनकार किया था. उन्हीं तीन में से एक रियासत हैदराबाद थी, जिसने अलग मुल्क का ख्याल बुन लिया था.

सबसे प्रमुख राजघरानों में शामिल थी यह रियासत

आबादी और कुल उत्पाद की दृष्टि से हैदराबाद रियासत हिंदुस्तान के सबसे प्रमुख राजघरानों में शामिल थी, जिसका क्षेत्रफल ब्रिटेन-स्कॉटलैंड जैसे देशों से भी अधिक था और उसी तरह आबादी यूरोप के कई देशों से अधिक थी. अंग्रेजों के समय में हैदराबाद की अपनी सेना हुआ करती थी. लगभग 80 प्रतिशत आबादी हिंदू होने के बावजूद यहां मुसलमान प्रशासन और सेना में महत्वपूर्ण पदों पर थे. सरल शब्दों में कहें तो प्रशासन लगभग पूरी तरह से मुस्लिम शासकों के अधीन था.

ब्रिटिश भारत स्वतंत्र रजवाड़ों और प्रांतों से मिलकर बना

आजादी से पहले का ब्रिटिश भारत स्वतंत्र रजवाड़ों और प्रांतों से मिलकर बना था, जिन्हें भारत या पाकिस्तान में शामिल होने या स्वतंत्र रहने के विकल्प दिए गए थे. जिन लोगों ने निर्णय लेने में काफी समय लगाया, उनमें से एक हैदराबाद के निजाम भी थे. हैदराबाद रियासत के निजाम, मीर उस्मान अली शाह, अपनी रियासत को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में रखना चाहते थे और आजादी के बाद भारत या पाकिस्तान में शामिल नहीं होना चाहते थे. निजाम ने इस बात का फायदा उठाया कि आजादी के तुरंत बाद भारत सरकार कश्मीर युद्ध में व्यस्त हो गई थी और सारा ध्यान और संसाधन जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी खतरे से निपटने में लगा दिए गए थे.

सैयद कासिम रजवी को पटेल ने दिए थे दो विकल्प

हालांकि, जूनागढ़ की रियासत हैदराबाद से पहले घुटनों पर आ चुकी थी. यहीं से हैदराबाद के निजाम को संदेश मिल गया कि अगला नंबर उसकी रियासत का होगा. समाचार और लेखों में यह जिक्र है कि जब निजाम के प्रतिनिधि के तौर पर उसके सबसे करीबी सैयद कासिम रजवी दिल्ली में सरदार पटेल से मिलने आए तो पटेल ने दो विकल्प दिए थे, जिसमें एक भारत में विलय और दूसरा जनमत संग्रह का था.

उस समय भारत के गृह सचिव रहे एचवीआर आयंकर ने एक इंटरव्यू में कहा था, “पटेल का मानना था कि भारत के दिल में ऐसे हैदराबाद का होना, जिसकी निष्ठा देश की सीमाओं के बाहर हो, भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था.”

‘भारत के पेट में कैंसर’ की तरह था हैदराबाद: पटेल

सरदार पटेल उस समय के हैदराबाद को ‘भारत के पेट में कैंसर’ की तरह देखते थे, जिसे बर्दाश्त करना संभव नहीं था. पटेल के जीवनीकार राजमोहन गांधी ने भी इस विषय को लेकर अपनी किताब में उल्लेख किया था.

एजी नूरानी ने अपनी किताब ‘द डिस्ट्रक्शन ऑफ हैदराबाद’ में लिखा, “हैदराबाद के विषय पर बुलाई गई कैबिनेट बैठक में नेहरू और पटेल दोनों मौजूद थे. पटेल के लिए सैनिक कार्रवाई पहला विकल्प था और बातचीत के लिए उनके पास धैर्य नहीं था.”

भारत में विलय के प्रस्ताव को राजी न था निजाम

कई प्रयासों के बाद जम्मू-कश्मीर का भी भारत में विलय हो गया, लेकिन हैदराबाद रियासत के निजाम किसी कीमत पर भारत में विलय के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सहमत नहीं थे. निजाम ने रियासत की सेना के साथ रजाकारों की एक फौज खड़ी की और फिर इसके बल पर भारत के साथ जाने की आवाज उठाने वाले लोगों का कत्लेआम शुरू कर दिया था.

दिल्ली के भारतीय सेना मुख्यालय में हुई तैयारी

इस बीच, 11 सितंबर 1948 को मोहम्मद अली जिन्ना की मौत की खबर आई थी. हालांकि, इससे पहले हैदराबाद में मचे कत्लेआम को देखते हुए भारत निजाम के खिलाफ अपने अभियान की रणनीति तय कर चुका था. 12 सितंबर 1948 को दिल्ली स्थित भारतीय सेना मुख्यालय ने पुणे स्थित दक्षिणी कमान मुख्यालय को एक संदेश भेजा. यह संदेश ‘आगे बढ़ने’ और भारत के इतिहास व भूगोल को विस्तार देकर हमेशा के लिए बदलने वाला था.

12 सितंबर को ही शुरू किया गया सैन्य अभियान

12 सितंबर को भारतीय सेना ने हैदराबाद में सैन्य अभियान शुरू किया, जिसे ‘ऑपरेशन पोलो’ नाम दिया गया था. समाचार और लेखों में इस नाम के पीछे की कहानी बताई जाती है कि उस समय हैदराबाद में 17 पोलो के मैदान थे, जो विश्व में सबसे अधिक थे.

13 सितंबर 1948 को भारतीय सेना ‘ऑपरेशन पोलो’ के तहत हैदराबाद में घुस चुकी थी. भारतीय सेना और रजाकारों के बीच करीब 4 दिनों तक संघर्ष चला और फिर निजाम ने हथियार डाल दिए. हालांकि, तब तक हजारों की संख्या में लोग मारे गए थे. कई देशभक्तों की कुर्बानियों के बाद हैदराबाद का भारत में विलय हो पाया.

यह​ भी पढ़िए: हैदराबाद का विलय रोकने के लिए निजाम ने यूरोप में ढूंढे थे हथियार..PAK भी था तैयार, लेकिन 5 दिन में पटेल के आगे पड़ा झुकना

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago