देश

कंगना रनौत पर सत्यपाल मलिक का बड़ा हमला, बोले- अनावश्यक विवाद पैदा करती हैं, उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए

हरियाणा में करनाल के एक गुरुद्वारे में आयोजित सिख सम्मेलन में पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक और कांग्रेस नेता जगदीश सिंह झींडा ने भी भाग लिया. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मल‍िक ने कहा, “कंगना रनौत राजनीति में नाबालिग और अपर‍िपक्‍व हैं. वह अनावश्यक विवाद पैदा करती हैं. भारतीय जनता पार्टी को उन्‍हें पार्टी से न‍िकाल देना चाह‍िए.”

सिख समाज की सराहना

कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सिख समाज के आत्मनिर्भरता की सराहना की और सरकार के हस्तक्षेप को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा, “सिख समाज के कामों में सरकार को कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. सरकार अपने कामों में सफल नहीं हो रही है, चाहे वह सड़कों की मरम्मत हो, नहरों की देखभाल हो या खेती से संबंधित मुद्दे हों. सिख समाज अपने कार्यों को शानदार तरीके से करता है.”

“जम्मू-कश्मीर में हालात काफी खराब हैं”

मलिक ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में हालात काफी खराब हैं. मेरे कार्यकाल में श्रीनगर के करीब भी कोई नहीं जाता था. अब तो स्थिति और भी बदतर हो गई है.”

यह भी पढ़ें- “राहुल गांधी का नाम ‘विदेशी’ रख दिया जाए तो कोई दिक्कत नहीं”, पढ़ें गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा

मलिक ने किसानों के आंदोलनों पर समर्थन देते हुए कहा, “किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. मैं उनके हर आंदोलन का समर्थन करता हूं और उनका साथ देता हूं, क्‍योंक‍ि उनकी मांगें जायज हैं.”

राहुल गांधी की तारीफ

मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी तारीफ की. उन्‍होंने कहा क‍ि राहुल गांधी बहुत सुलझे और विनम्र हैं. उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “तीसरी बार मोदी सरकार बनी है, लेकिन जिन इलाकों में किसान आंदोलन हुआ, वहां वे हार गए. मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उनका एकमात्र एजेंडा पैसा कमाना, भ्रष्टाचार करना और सत्ता में बने रहना है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

13 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

21 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

33 minutes ago