ओलंपिक

PM Modi ने पेरिस पैरालंपिक में अब तक मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से की कॉल पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के अब तक के मेडल विजेता खिलाड़ियों के साथ फोन पर बातचीत की. इन खिलाड़ियों में मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस शामिल हैं. भारत के लिए मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसी इवेंट में भारत की स्टार पैरालंपिक शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता था. रुबीना फ्रांसिस ने महिला शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता एसएच1 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. अब तक, भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पांच पदक जीते हैं – एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खिलाड़ियों के साथ रविवार को फोन पर बातचीत की. उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल के लिए बधाई दी और कहा कि देश को उनके प्रदर्शन पर गर्व है. पीएम मोदी ने अवनि लेखरा को भी उनके आने वाले इवेंट के लिए शुभकामनाएं दी. लेकिन मौजूदा पैरालंपिक में अपने इवेंट में भाग लेने के कारण कॉल पर बात करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं.

भारत के रिकॉर्ड 84 पैरा एथलीट पेरिस 2024 पैरालंपिक में भाग ले रहे हैं. यह इवेंट 28 अगस्त को शुरू हुआ था और 8 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. भारत पेरिस 2024 पैरालंपिक में 12 प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है, जो टोक्यो 2020 की तुलना में तीन अधिक है. भारतीय पैरा एथलीट पेरिस 2024 में तीन नए खेलों – पैरा साइकिलिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो – में भाग लेंगे. टोक्यो 2020 भारत के सबसे सफल पैरालंपिक खेल थे, जिसमें देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीते थे.

पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. अवनि लेखरा पहली भारतीय महिला बनी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते हैं. मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता था और यह पहला मौका था जब भारत ने एक ही स्पर्धा में डबल पोडियम फिनिश हासिल किया था. प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर टी 35 रेस में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता. यह पैरालंपिक में ट्रैक इवेंट में भारत का पहला पदक था. तीरंदाज राकेश कुमार और शीतल देवी ने मिलकर मिश्रित टीम क्वालीफाई इवेंट में विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया था.


ये भी पढ़ें- परिस पैरालंपिक: रुबिना फ्रांसिस ने भारत को दिलाया पांचवां मेडल, शूटिंग में जीता कांस्य पदक


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

29 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

44 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago