देश

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO वायरल, जेल के अंदर खाते दिखे स्पेशल खाना, बीजेपी बोली- ये जेल नहीं रिसॉर्ट है

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के अब जेल के अंदर के नए-नए वीडियो सामने आ रहे है. इस बार वो वीडियो में स्पेशल खाना खाता हुए दिखाई रहे हैं. बीजेपी की तरफ से इस वीडियो को जारी किया गया है. उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि ये जेल नहीं रिसॉर्ट है. बता दें कि इससे पहले सत्येंद्र जैन ने जेल में सही खाना नहीं मिलने पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उनके इस दावे पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सत्येंद्र के लगातार वीडियो जारी होने के बाद वो बीजेपी के निशाने पर आते जा रहे है. हालांकि अभी खाने वाले वीडियो पर आप पार्टी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

जेल में मिलता है होटल का खाना!

सत्येंद्र जैन का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके बेड पर खाने की 3 डिब्बे है. जिसमें अलग-अलग सब्जियां हो सकती है. इसके अलावा एक शख्स उनके पास एक प्लेट लेकर आता है. जिसमें कई तरह के फल रखे हुए हैं. बता दें कि तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है. लेकिन उनके वकील ने कहा था कि उनका वजन कम हो रहा है.

इससे पहले वाले वीडिया मचा था हंगामा

सत्येंद्र जैन का इससे पहले जेल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मालिस करवाते हुए नजर आ रहे थे. जिसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था. कहा था कि आप पार्टी के नेता जेल में मसाज करवाते हैं उन्होने जेल में स्पा सेंटर चला रखा है. वहीं जिसका जवाब देने के लिए दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उनको जेल में रीड़ की हड्डी में चोट लगी थी. जिसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर को भेजा गया था. वो अपनी फिजियोथेरेपी ले रहे थे. लेकिन अब ये खुलासा होने के बाद मनीष सिसोदिया इसका जवाब देंगे वो देखना होगा.

मालिस करने वाला शख्स रेप का आरोपी

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला मालिशिया कैदी रिंकू है. वो एक बलात्कार के मामले में कैदी है, तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्र के अनुसार उस पर कई धाराओं में मामला दर्ज है. तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था. जिसमें वो जेल के अंदर मसाज कराते हुए दिख रहे थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago