WhatsApp से रहिए सावधान
नई दिल्ली- सोशल मीडिया प्लेटफार्म WhatsApp चैटिंग के लिए सबसे ज्यादा यूज किया जाना वाला एप है. लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी प्राइवेसी और सिक्योरटी को लेकर भारत में काफी चर्चा चल रही है. अब टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव ने व्हाट्सपएप के जरिए चल रही जासूसी की बात कहकर यूजर्स को चौंका दिया है. उन्होंने कहा है कि,ये हर पल आपकी जासूसी कर रहा है, इसे इस्तेमाल करना तुरंत बंद करें. व्हाट्सपएप का इस्तेमाल करके लोगों की जासूसी करने की खबरें हर-तरफ जंगल में आग की तरह फैल रही है.
टेलीग्राम के संस्थापक ड्यूरोव ने WhatsApp पर जासूसी का आरोप लगाते हुए कहा है कि, व्हाट्सपएप पिछले 13 सालों से यूजर्स की जासूसी कर रहा है. उन्होेंने आगे कहा कि, “हर साल हम इस चैटिंग एप में किसी ना किसी समस्या के बारे में सुनते हैं. यह यूजर्स के डिवाइस पर डेटा को खतरे में डाल देता है.
ड्यूरोव ने सोशल मीडिया यूजर्स को व्हाट्सअप से दूर रहने की हिदायत दी है. उनका कहना है कि यह लगातार लोगों के डेटा के जरिए उनकी जासूसी कर रहा है. इस लिहाज से भारत के लिए यह सबसे बड़ा खतरा हो सकता है क्योंकि भारत उन देशों में शामिल है जहां सबसे अधिक एंड्रॉइड ट्रोजन डिटेक्शन हैं और व्हाट्सएप का एक क्लोन, थर्ड-पार्टी अनऑफिशियल वर्जन देश में लोगों की चैट की जासूसी करने में सक्षम है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि, WhatsApp जैसे ऐप्स में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले फीचर्स के अलावा इससे बड़े ही आसानी से यूजर्स की जासूसी करने वाले टूल्स मौजूद होते हैं. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, “क्लोन किया गया ऐप गूगल प्ले पर नहीं है. यही वजह है कि वैध व्हाट्सएप की तुलना में कोई सुरक्षा जांच नहीं है. साथ ही बहुत सारी डाउनलोड वेबसाइटों पर मौजूद एडिशन मैलवेयर से फुल हैं.”
-आईएएनएस / भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…