देश

एसबीआई में बिना परीक्षा पाएं 98 लाख तक का पैकेज, जानें पदों की डिटेल्स और अप्लाई करने का तरीका

SBI SCO Recruitment 2026 Salary: अगर आप किसी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं जहां बड़ा औहदा और शानदार सैलरी दोनों मिले, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (Specialist Cadre Officers) श्रेणी के तहत उच्च पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को सालाना 52 लाख रुपये से लेकर 98 लाख रुपये तक का सीटीसी (CTC) दिया जाएगा.

किन पदों पर निकली है भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?

यह भर्ती स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (Contractual Basis) पर निकाली गई है. इसमें कुल 3 मुख्य पदों पर 1-1 वैकेंसी निकाली गई है:

डीन (Dean): इस पद के लिए सालाना सैलरी 98 लाख रुपये तक तय की गई है.
फैकल्टी (Faculty): इस पद पर चयनित उम्मीदवार को सालाना 63 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा.
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (Marketing Executive): इस रोल के लिए सालाना सीटीसी 52 लाख रुपये तक रखा गया है.

योग्यता, उम्र सीमा और कार्य अनुभव

शानदार सैलरी पैकेज होने के कारण इन पदों के लिए योग्यता और अनुभव के मानक भी काफी सख्त रखे गए हैं:
डीन (Dean): आवेदक की उम्र 31 अगस्त 2026 तक 40 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास MBA, Exec-MBA, PGDM या PGDBA में कम से कम 55% अंक होने अनिवार्य हैं. इसके अलावा 15 साल का कार्य अनुभव, जिसमें 3 साल का सीनियर लीडरशिप रोल शामिल हो, होना जरूरी है.
फैकल्टी (Faculty): न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में पोस्ट ग्रेजुएशन और कम से कम 6 साल का टीचिंग या ट्रेनिंग का अनुभव आवश्यक है.
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (Marketing Executive): मार्केटिंग में MBA या संबंधित डिग्री (न्यूनतम 55% अंक) के साथ 5 साल का मार्केटिंग अनुभव होना चाहिए. डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया एनालिटिक्स की समझ रखने वालों को वरीयता मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Diwali Chhath Puja Train: नियमित ट्रेनें हाउसफुल? मत लीजिए टेंशन! अक्टूबर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं देनी होगी. अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. डीन और फैकल्टी पद के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के साथ डेमो सेशन देना होगा, जबकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए केवल पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इसके बाद अनुभव के आधार पर सैलरी नेगोशिएशन होगा.

आवेदन की अंतिम तिथि और तरीका

आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) के ‘Careers’ सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और ‘Apply Online’ लिंक के जरिए अपना फॉर्म सबमिट करें.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago