देश

“तुम सेना में रहने के लायक नहीं हो”…सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में घुसने से मना करने पर आर्मी के जवान को लताड़ा, बर्खास्तगी बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (25 नवंबर) को एक सैनिक की याचिका की सुनवाई के दौरान धर्मनिरपेक्षता की बात कही. उन्होंने एक ईसाई सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी को बरकरार रखा, जिसने एक मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि सेना एक धर्मनिरपेक्ष संस्था है और इसके अनुशासन से समझौता नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की, “आपने अपने सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.” कोर्ट ने अधिकारी सैमुअल कमलेसन पर घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्हें सेना के लिए पूरी तरह अनुचित बताया.

क्या है पूरा मामला

2017 में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त और सिख स्क्वाड्रन में तैनात कमलेसन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई को चुनौती देते हुए तर्क दिया था कि मंदिर में प्रवेश के लिए मजबूर किया जाना उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है. सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि उनका आचरण एक वैध आदेश की अनादर के समान है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मई 2025 के आदेश को बरकरार रखा, जिसमें अधिकारी सैमुअल कमलेसन को 2021 में पेंशन और ग्रेच्युटी के बिना भारतीय सेना से बर्खास्त करने का आदेश दिया गया था.

CJI सूर्यकांत की दो टूक

CJI ने उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा, “वह किस तरह का संदेश दे रहे हैं…उन्हें सिर्फ इसी…एक सैन्य अधिकारी द्वारा की गई घोर अनुशासनहीनता के लिए बाहर निकाल दिया जाना चाहिए था.” कार्ट ने आगे कहा कि “क्या इस तरह का झगड़ालू व्यक्ति एक अनुशासित बल में स्वीकार्य है? वह भारत के सबसे अनुशासित बल का सदस्य है. वह ऐसा करता है?”, पीठ ने सवाल किया और आगे कहा, “यह एक सैन्य अधिकारी द्वारा घोर अनुशासनहीनता को दर्शाता है.”

ये भी पढ़ें: “बंगाल छोड़ो गुजरात भी गंवा दोगे,” SIR पर ममता बनर्जी बोलीं- मुझे उकसाया तो देश भर में BJP की नींव हिला दुंगी.

शीर्ष अदालत ने अधिकारी के इस तर्क को खारिज करते हुए कि उन्होंने सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इनकार नहीं किया था, बल्कि केवल अनुष्ठान करने से इनकार किया था, अधिकारी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील से पूछा कि क्या उनके इस कृत्य से उनके अपने सैनिकों का अपमान नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

31 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago