प्रतीकात्मक फोटो.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है. सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान तेज कर दिया है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान मिलकर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं.
बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. सुबह 9 बजे से सुरक्षाबल और नक्सली आमने-सामने हैं. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा है. सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ उनकी बढ़ती मजबूती का प्रतीक है. सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ दबाव बढ़ा दिया है, जिससे उनके नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…