देश

सीमा हैदर बनने वाली हैं सचिन के बच्चे की मां! ससुर ने गुड न्यूज किया कंफर्म

Seema Haider: अपने प्रेम को पाने के लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत में आई सीमा हैदर लंबे समय से मीडिया और लोगों के बीच की सुर्खियां बनी हुई हैं. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने प्रेमी सचिन के घर रह रही सीमा भारत में आने के बाद हिंदू रीति-रिवाजों में रच-बस गई हैं. वहीं नए साल की शुरुआत में ही उन्होंने एक गुड न्यूज दी है.

बीते साल सीमा और सचिन की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही थी. वहीं साल 2024 में सीमा हैदर ने खुश खबरी  देते हुए बताया कि वे इस साल 2024 में सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं. हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने बताया कि वो जल्द ही मां बनेंगी. हालांकि, इस सवाल के जवाब में कि क्या वे होली तक मां बन जाएंगी? इस पर सीमा ने कहा इतनी जल्दी तो नहीं लेकिन हां, मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा.

सचिन के पिता ने किया कंफर्म

सीमा हैदर के मां बनने की खबर को सचिन के पिता ने भी कन्फर्म किया है. साक्षात्कार के दौरान सचिन के पिता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने बहू का हाथ देख लिया है और उसे लड़का ही होगा. उन्होंने कहा कि वो जिसका हाथ देखकर बताते हैं वो कभी झूठ नहीं होता. सीमा हैदर ने साक्षात्कार में बताया कि वो खुद चाहती हैं उसका और सचिन का एक बच्चा हो.

इसे भी पढ़ें: “गरीबों को मुफ्त इलाज और अच्छी शिक्षा दोगे तो जेल जाना पड़ेगा”, ईडी से मिले समन के बाद बोले सीएम केजरीवाल

ऐसे हुआ दोनों के बीच प्यार

सीमा पाकिस्तान से भारत आई हैं और पाकिस्तान में उनकी शादी हो चुकी थी. पहली शादी से उनके चार बच्चे हैं. वह अपने बच्चों के साथ ही भारत आई थीं और अब सचिन के साथ रह रही हैं. सीमा ने दावा किया था कि वह सचिन के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर चुकी हैं. वह दोनों पबजी खेलने के दौरान मिले थे और इसी के बाद दोनों में प्यार हो गया और फिर सीमा पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गईं. वह लगातार खुद को हिंदू सभ्यता के रंग में दिखाने की कोशिश कर रही हैं. अभी तक उनकी जो भी तस्वीरें या वीडियो सामने आए हैं, उसमें वह मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए हुए दिखीं हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

40 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago