UP Politics: नया साल शुरू हो गया है. आज नए साल (2024) का पहला दिन हैं. इस अवसर पर बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने नए साल की बधाई दी है. इसी के साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला है और बेरोजगारी, गैर बराबरी, आर्थिक असमानता जैसे मुद्दे उठाए हैं. इसी के साथ ही कांग्रेस व बीजेपी की नीतियों पर भी टिप्पणी की है.
नए साल के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जनता को नए साल की शुभकामनाएं दी है और एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीय भाई-बहनों एवं उनके परिवार को नववर्ष सन् 2024 की दिली मुबारकबाद. यह साल आप सब के लिए आत्म-सम्मान के साथ सुख, शान्ति, सुरक्षा व सफलता लेकर आए इसकी शुभकामनाएं, ताकि आर्थिक असमानता व अन्य गैर-बराबरी आदि से मुक्त लोगों का जीवन ख़ुश-ख़ुशहाल बने.’
इसी के साथ मायावती ने एक अन्य पोस्ट में मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि, ‘इस नववर्ष से सरकार केवल ’रोज़गार की गारण्टी’ सुनिश्चित कर सच्ची देशभक्ति व राजधर्म का निर्वहन करे, क्योंकि बाकी सरकारी गारण्टियाँ संकीर्ण राष्ट्रवाद के छलावा की राजनीति ज्यादा साबित हुई है, जिस कारण लगभग 100 करोड़ लोगों का जीवन लगातार गरीब, पिछड़ा, मजलूम व मोहताज बना हुआ है.’
एक अन्य पोस्ट में मायावती ने भाजपा के विकसित भारत अभियान पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि, ‘देश में मामूली प्रति व्यक्ति आय अर्थात् लोगों की जेब में खर्च के लिए पैसे ही न हों तो ’विकास’ का ढिंढोरा लोगों के किस काम का? साथ ही, बेरोज़गारों की भारी फौज के साथ ’विकसित भारत’ कैसे संभव? देश की विशाल आबादी के हिसाब से रोजगार के अवसर की जरूरत, ऊँट के मुँह में ज़ीरा नहीं. मायावती ने अपनी बात को जारी रखते हुए अगले पोस्ट में कहा है कि, ‘कुल मिलाकर पहले कांग्रेस और अब भाजपा की लम्बी चली जातिवादी, अहंकारी व गै़र-समावेशी सरकार के दुष्प्रभाव से करोड़ों ग़रीबों का विकास प्रभावित. अतः अब इस संसदीय चुनाव वर्ष में जनहित व जनकल्याण को समर्पित बहुजनों के उम्मीदों की सर्वजन हितैषी सरकार बनाएं, लोगों से यही पुरज़ोर अपील.’
-भारत एक्सप्रेस
Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…
Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…
रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…
Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्भपात किट का जखीरा…
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो…
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…