देश

कुदरत का करिश्मा या कोई डिसऑर्डर…7 महीने का बच्चा हुआ प्रेग्नेंट, ऑपरेशन के जरिए पेट से निकाला गया 2 किलो का भ्रूण, डॉक्टर भी हुए हैरान

दुनिया अजब-गजब चीजों और कुदरत के करिश्मे से अक्सर चौंकती रहती है. तमाम ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं जिनके बारे में विज्ञान भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाता है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मोतीलाल मेडिकल कॉलेज से सामने आया है. जिसने डॉक्टरों को आश्चर्यचकित करके रख दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. जिसे रेयर ऑफ द रेयरेस्ट कहा जा सकता है. आप को भी जानकर हैरानी होगी कि एक सात महीने के बच्चे के पेट में भ्रूण पल रहा हो.

ऑपरेशन करके 2 किलो का दूसरा बच्चा निकाला

दरअसल, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक 7 महीने के बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके 2 किलो का दूसरा बच्चा निकाला है. इस भ्रूण में कोई जान नहीं थी. ये भ्रूण बच्चे के पेट में उस समय बड़ा होना शुरू हुआ जब बच्चे ने जन्म लिया.

 

अब तक दुनिया में 200 मामले ऐसे सामने आ चुके हैं

7 महीने के बच्चे के पेट से दो किलो का भ्रूण निकलने के बाद ये मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले कभी कभार देखने को मिलते हैं. जिसे फीटस इन फीटू कहा जाता है. मतलब ये कि बच्चे के अंदर बच्चा. अब तक दुनिया में 200 मामले ऐसे सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर खेला बड़ा दांव, AMU के पूर्व कुलपति और अब्दुल्ला कुट्टी को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बच्चे का पिता प्रतापगढ़ जिले के कुंडा का रहने वाला है और कपड़े सिलने का काम करता है. बच्चे का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम के डी कुमार का कहना है कि 7 महीने का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया उस समय शुरू होती है जब बच्चा मां के गर्भ में पल रहा होता है. उसी दौरान बच्चे के पेट में एक दूसरा भ्रूण भी जन्म ले लेता है. विज्ञान की भाषा में समझें तो जब दो स्पर्म और दो ओवम आपस में मिलते हैं तो एक जाइगोट बनता है. यहीं से ये प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

ऑपरेशन के बाद बच्चे की हो गई थी मौत

वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टक कृतिका अग्रवाल ने बताया कि 7 महीने पहले एक महिला का प्रसव कराया गया था. जब बच्चा पैदा हुआ था तो उसके पेट में सूजन थी. धीरे-धीरे बच्चे का वजन और पेट की सूजन बढ़ने लगी. जब जांच की गई तो बच्चे के पेट में भ्रूण होने की बात सामने आई थी. बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

39 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago